sawan somwar

सिटी एंड टाउन प्लानर बनकर संवारें अपना करियर

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2015 (15:12 IST)
अक्सर युवा ऐसे करियर विकल्प की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें एक अच्छे वेतन के साथ सम्मानित नौकरी भी मिल सके। हम आपको बता रहे हैं ऐसा ही करियर विकल्प। सिटी एंड टाउन प्लानर वर्तमान समय का एक बेहतरीन करियर विकल्प है।

सिटी और टाउन प्लानर वह टीम होती है जो एक शहर को खूबसूरत बनाने के लिए एक प्लान तैयार करती है व उसके आधार पर पूरे शहर का विकास किया जाता है। वर्तमान में कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में तेजी आई है, जिससे इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।  

क्या करना होता है सिटी प्लानर को :  शहर की उन बिंदुओं पर फोकस करना जिनको विकास की आवश्यकता है व एक बेहतरीन प्लान तैयार करना। सर्व करना, साइट पर जाना। जिस समुदाय विशेष के डेवलपमेंट के बारे में प्लान बना रहे हैं उसके मुखिया से मिलना और उनकी सलाह-मशविरे से एक बेहतर मैप तैयार करना, उस जगह की पर्यावरणीय परिस्थतियों के बारे में जानते हुए प्लान तैयार करना इसके बाद फाइनल प्लान प्लानिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना। यह जॉब प्रोफाइल सिविल इंजीनियर और आर्किटेक्ट के थोड़ा बहुत मिलती- जुलती है।

इन क्षेत्रों में हैं अवसर :  आर्किटेक्चर फर्म, इंजीनियरिंग फर्म्स, कंस्ट्रक्शन फर्म्स, लैंड स्केप आर्किटेक्ट्स फर्म्स, लैंड रिडेवेलपमेंट लीगल फर्म्स, एनवारमेंट ग्रुप व एनजीओ स्कूल ऑफ प्लानिंग में आप के लिए बेहतर संभावनाए उपलब्ध हैं। साथ ही इस फील्ड में पैकेज भी बढ़िया है।

यह करनी होगी पढ़ाई :  12वीं (फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स), ग्रेजुएशन, बीटेक आर्किटेक्चर/ बीटेक प्लानिंग/ बीटेक सिविल, पोस्ट ग्रेंजुएशन एम.टेक प्लानिंग। इसके बाद आप सिटी एंड टाउन प्लानर की जॉब के लिए एप्लाई कर सकते हैं।  

कोर्स के चर्चित संस्थान : स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, चेन्नई,  स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, हैदराबाद।   

प्राइवेट के साथ सरकारी संगठनों में जॉब के अवसर :  हुडको, नगर निगम, नगर विकास प्राधिकरणों में, राज्य टाउन प्लानिंग संगठन, राज्य परिवहन निगमों में, टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड।
Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट