ramcharitmanas
✕

व्यापार प्रबंधन में करि‍यर

Written By ND
Updated: मंगलवार, 29 जून 2010 (14:20 IST)
- पूनम

ND
बिजनेस एडमिनिस्टे्रशन मास्टर डिग्री को आजकल सफलता का समंदर माना जाता है। एमबीए एक ऐसी व्यापक योग्यता है जो किसी भी कारोबार के सभी प्रमुख कार्यों को जानने और समझने के लिए अभ्यर्थी को तैयार कर देती है। इस कोर्स को पूरा करने वालों के लिए नौकरी के अवसरों का पिटारा खुल जाता है।

मार्केटिंग, मानव संसाधन, वित्तीय प्रबंधन और व्यापार से संबंधित हर क्षेत्र में ऐसे कुशल लोगों की मांग होती है। ज्यादातर बिजनेस स्कूलों में कैम्पस प्लेसमेंट की सुविधा भी है।

कौन कर सकता है
इस कोर्स को करने के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री जिसमें 50 फीसदी अंकों और अनुसूचित जाति-जनजाति के मामले में 45 फीसदी अंकों के साथ पास होना आवश्यक है। जरूरी नहीं है कि स्नातक परीक्षा पास करने के बाद तुरंत ही एमबीए में प्रवेश ले लेना चाहिए। यह डिग्री बाद में भी हासिल की जा सकती है।

प्रवेश परीक्षा
पहले यह तय करना जरूरी है कि आईआईएम के लिए परीक्षा देनी है या फिर किसी दूसरे बिजनेस स्कूलों के लिए। भारत में बिजनेस स्कूलों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की परीक्षा दी जा सकती है। यह परीक्षा साल में एक बार भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित की जाती है। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (मैट) के द्वारा भी विभिन्न प्रबंधन संस्थानों में दाखिला मिलता है।

इसका आयोजन ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा किया जाता है। राजधानी में अच्छे प्रबंधन संस्थान लोगों को एमबीए की शिक्षा मुहैया करा रहे हैं। जानकारी दिल्ली विश्व विद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस फोनः 9999115533 और नैम इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज फोनः 9654691759 व 9911757394 से ली जा सकती है।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट