Hanuman Chalisa
✕

भारतीय ऑटो जगत का बढ़ता दायरा

Written By ND
Updated: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2010 (11:34 IST)
- दीपिका शर्मा

ND
ND
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की तूती आज दुनिया भर में बोल रही है। जहाँ दुनियाभर की सभी बड़ी ऑटो निर्माता कंपनियाँ भारत में अपनी संभावनाएँ तलाश रही हैं वहीं विदेशी सड़कें भारत में निर्मित कारों की राह तक रही हैं। वर्ष 2008 के आँकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 7 अरब डॉलर का ऑटोमोबाइल बाजार प्रतिदिन हमें ऑटो जगत के एक नए रूप और आकार से रूबरू कराता है।

भारतीय ऑटो संगठन सियाम द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक 2012 तक मिलने वाली 50 लाख नौकरियों में से 12.5 लाख नौकरियाँ प्रबंधन के क्षेत्र में और 30 लाख पदों पर प्रशिक्षित कर्मचारी काम करेंगे जबकि शेष नौकरियाँ गैर-प्रशिक्षित क्षेत्र में मिलेंगी। एक अनुमान है कि अगले पाँच वर्षो में 1.2 करोड़ लोगों को घरेलू ऑटो कंपनियों में रोजगार मिलेगा।

ऑटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) ने भारतीय ऑटो क्षेत्र की संभावनाओं पर पहली बार एक व्यापक अध्ययन किया है। अध्ययन के मुताबिक 2012 तक मिलने वाली 50 लाख नौकरियों में से 12.5 लाख नौकरियां प्रबंधन के क्षेत्र में और 30 लाख पदों पर प्रशिक्षित कर्मचारी काम करेंगे जबकि शेष नौकरियाँ गैर-प्रशिक्षित क्षेत्र में मिलेंगी।

ND
ND
मारुति सुजूकी ने कहा है कि इस बार रोजगार देने में कल-पुर्जा कंपनियों भी भारी मात्रा में रोजगार उपलब्ध कराने में लगी है। महिंद्रा एंड मंहिद्रा के मुताबिक ऑटो क्षेत्र की बड़ी कंपनियां वैश्विक स्तर पर मुकाबला करने के लिए भर्ती के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षिण देने की तैयारी कर रही है। एक अनुमान है कि अगले पाँच वर्षो में 1.2 करोड़ लोगों को घरेलू ऑटो कंपनियों में रोजगार मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेंटिंग फर्म फिच ने अनुमान लगाया है कि भारतीय ऑटो उद्योग 10 से 12 फीसदी की दर से बढ़ेगा। फिच ने कहा है कि इस क्षेत्र में मारुति सुजूकी इंडिया और ह्यूंदई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) जैसी कंपनियाँ छोटी कार लेकर आ रही हैं। इनमें बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। कंपनियों के बीच छिड़ी यह जंग इसका सबूत है कि यह क्षेत्र लोगों के लिए अपार संभावनाएँ लेकर आने वाला है।

यहाँ बात केवल ऑटोमोबाइल इंजीनियरों की नहीं है बल्कि कार कांसेप्ट डिजाइनर, बिक्री मैनेजर, विपणन मैनेजर, प्रोडक्शन, ऑटो उपकरण क्षेत्र आदि सभी विभागों में रोजगार की संभावनाएँ बढ़ रही हैं। ऑटो उपकरण बनाने वाली अग्रणी कंपनी बाश ने कहा कि कंपनी वर्ष 2013 तक अपने कर्मचारियों की संख्या में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी।

इसी प्रकार शेवरले इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वॉल्वो, अशोक लेलैंड, ह्यूंदई मोटर्स इंडिया आदि भी अपने कर्मचारियों की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, 2015 तक भारतीय ऑटोमोबाइल 40 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगा और तब ऑटोमोबाइल उद्योग जीडीपी में लगभग 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखेगी। भारत में ऑटो जगत सालाना लगभग एक करोड़ से भी अधिक वाहनों का निर्माण करता है जिससे 30 लाख से भी अधिक लोगों को भी रोजगार मिलता है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट