dharma sangrah
✕

बनें साइबर लॉ एक्सपर्ट

Written By ND
Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2009 (11:06 IST)
- मिताली

ND
ND
आधुनिक युग में इंटरनेट का इस्तेमाल दिनोदिन बढ़ रहा है और इसमें दोराय नहीं कि आने वाले दिनों में कंप्यूटर पर निर्भरता और भी अधिक बढ़ जाएगी। कंप्यूटर के बढ़ते प्रयोग से साइबर क्राइम में भी इजाफा हो रहा है। आज कंप्यूटर हैकरों के लिए किसी का भी अकाउंट हैक करना बहुत मामूली सी बात है। ऐसे में साइबर लॉ एक्सपर्ट की आवश्यकता महसूस की जाने लगी है। साइबर लॉ एक्सपर्ट का मुख्य काम साइबर क्राइम कंट्रोल करना है तथा साइबर क्राइम करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाना है।

साइबर लॉ कोर्स में प्रवेश पाने के छात्रों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। जो छात्र पहले से लॉ की डिग्री हासिल कर चुके हैं, वह इसे अलग से पढ़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त लॉ, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, अकाउंट आदि क्षेत्रों से जुड़े छात्र भी यह कोर्स कर सकते हैं। साइबर लॉ एक मल्टीडिसिप्लिन विषय है क्योंकि इसमें तकनीकी विषयों के साथ-साथ कानूनी पहलुओं का भी अध्ययन किया जाता है। कोर्स के दौरान टेक्नोलॉजी और लॉ दोनों विषयों के बारे में विस्तृत रूप से पढ़ाया जाता है।

साइबर लॉ का कोर्स करने के बाद छात्र साइबर रिसर्चर के रूप में देश की प्रमुख यूनिवर्सिटी, लॉ-फर्म्स, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों, सरकारी विभाग आदि में काम कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो सरकारी और पुलिस विभागों में बतौर प्रशिक्षक भी काम कर सकते हैं। साइबर लॉ का कोर्स करने के बाद साइबर क्राइम से संबंधित मुकदमों को निपटाने वाले विशेषज्ञ वकील भी बना जा सकता है। भारत में साइबर अशिक्षा के अभाव के कारण साइबर लॉ विशेषज्ञों की माँग बढ़ रही है।

आज भारत में साइबर लॉ का विस्तार एक आम आदमी से लेकर लॉ-फर्म, बैंकिग, रक्षा आदि अनेक क्षेत्रों में हो रहा है। इसके अतिरिक्त आम पुलिस और कानून साइबर क्राइम से निपटने में पूरी तरह सक्षम नहीं है इसलिए कहा जा सकता है कि साइबर लॉ विशेषज्ञों का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा। ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिक्स के अनुसार साइबर लॉ एक्सपर्ट की आने वाले दिनों में काफी माँग होगी। इस क्षेत्र में 2006-2016 तक 11 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है।

चूँकि यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है तथा साइबर क्राइम के बढ़ने के कारण साइबर लॉ विशेषज्ञों की माँग बढ़ रही है, इसलिए इस क्षेत्र में आकर्षक सैलरी भी मिलती है। आरंभिक स्तर पर सैलरी 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह तक होती है।

कहाँ से करें कोर् स:

एमिटी लॉ स्कूल, दिल्ली

डिपार्टमेंट ऑफ लॉ, दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली

आसियान स्कूल ऑफ साइबर लॉ, पुणे, मुंबई

सिंबॉयोसिस सोसाइटी लॉ कॉलेज, हैदराबाद

सेंटर ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन, हैदराबाद

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट