dharma sangrah
✕

फोटोग्राफी मे करियर

Written By ND
Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2007 (16:45 IST)
WDWD
आज के युग में फोटोग्राफी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। किसी छबि को प्रकाश की क्रिया द्वारा संवेदनशील सामग्री पर उतारने की प्रक्रिया फोटोग्राफी कहलाती है। आमतौर पर किसी लैंस द्वारा कैमरे में किसी वस्तु की छवि के निर्माण को फोटोग्राफी कहते हैं। फोटोग्राफी आज बेहतरीन प्रसार माध्यम मानी जाती है।

फोटोग्राफरों द्वारा जीवन की हर घटना को कैमरे में कैद कर उसे ज्यों का त्यों प्रस्तुत किया जाता है। फोटोग्राफी शौक भी है और आजीविका कमाने का साधन भी है। रघु राय जैसे प्रसिद्ध फोटोग्राफर दुनिया में नाम भी कमा रहे हैं और अपने कैमरा कौशल का मुहमाँगा दाम भी पा रहे हैं।

फोटोग्राफी एक कला है और कला कभी एक स्वरूप में बँधी नहीं रहती, इसलिए फोटोग्राफी के भी कई स्वरूप हैं। इन स्वरूपों में स्थिर चित्र या पोट्रेट फोटोग्राफी, कमर्शियल फोटोग्राफी, एडवरटाइजिंग फोटोग्राफी, इंडस्ट्रियल फोटोग्राफी, फैशन फोटोग्राफी, फीचर फोटोग्राफी और एस्ट्रोनामिकल फोटोग्राफी शामिल हैं।

संभावनाएँ/कार्यक्षेत्र- इस दुनिया में जितनी भी विविधताएँ हैं सभी फोटोग्राफी का विषय हैं। कब, क्या, कहाँ फोटोग्राफी का विषय बन जाए, कहा नहीं जा सकता, इसलिए फोटोग्राफी का कार्यक्षेत्र भी किसी समा में बाँधकर नहीं रखा जा सकता है। जहाँ तक फोटोग्राफी के क्षेत्र में संभावनाओं का प्रश्न है, यहाँ संभावनाएँ ही संभावनाएँ हैं। यह संभावनाएँ कौशल और चुनौतियों में छिपी हुई हैं, जिसे होनहार तथा चुनौतियों का सामना करने वाला फोटोग्राफर ही खोज सकता है।

फोटोग्राफर पत्र-पत्रिकाओं के लिए एडिटोरियल फोटोग्राफी कर सकता है या घने जंगलों में जाकर वन्य जीवों के फोटो उतारकर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भी बन सकता है। किसी के चेहरे की तसवीर खींचने में हुनर पाकर पोट्रेट फोटोग्राफर बना जा सकता है या कमर्शियल/न्यूज/फोटोग्राफर के रूप में करियर चमकाया जा सकता है या अपना स्टूडियो खोलकर स्वरोजगार किया जा सकता है।

शिक्षण-प्रशिक्षण- कई विश्वविद्यालयों में विशेष पाठ्यक्रम के रूप में फोटोग्राफी का शिक्षण/प्रशिक्षण दिया जाता है। बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली जामिया मीलिया और जवाहरलाल नेहरू तकनीकी विश्वविद्यालय सहित कई विवि फोटोग्राफी तथा फोटो पत्रकारिता के पाठ्यक्रम चलाते हैं।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट