Daily Horoscope
✕

पेड़-पौधों की रक्षा में करियर

Written By ND
Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2008 (09:54 IST)
ND

प्लांट प्रोटेक्टर क्या होता है? इससे संबंधित कोर्स कहाँ उपलब्ध है? -रवीन्द्र उपाध्याय, पानसेमल/ विनोद ठाकुर, राजनांदगाँव
- फसलों तथा पेड़-पौधों की कीट-पंतगों, जानवरों, पक्षियों के अलावा खरपतवार और बीमारियों से बचाने की जिम्मेदारी प्लांट प्रोटेक्टर निभाता है। पेड़-पौधों में होने वाली बीमारियों या फिर किसी परजीवी या कीट-पतंगे से होने वाले नुकसान की जानकारी देना और उसका इलाज बताना ही प्लांट प्रोटेक्टर का कार्य होता है।

बारहवीं जीव विज्ञान समूह या कृषि विज्ञान समूह से उत्तीर्ण छात्र प्लांट प्रोटेक्शन में डिग्री कर सकते हैं। डिग्री पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि, जबलपुर/ कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हिसार (हरियाणा)/ बिरला एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, राँची।

मार्केटिंग मैनेजमेंट में पत्राचार माध्यम से डिप्लोमा पाठ्यक्रम मप्र के किस विवि में उपलब्ध है? -राजेन्द्र पाठक, मोहगाँव/ सुमन झा, इंदौर
- पत्राचार माध्यम से मार्केटिंग मैनेजमेंट में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम मप्र भोज मुक्त विवि, रेडक्रॉस भवन, शिवाजी नगर, भोपाल में उपलब्ध है।

प्रोटीन मेपिंग क्या है? इससे संबंधित कोर्स कहाँ उपलब्ध हैं? -अजय पॉल, रायपुर
- प्रोटीन मैपिंग बायोकेमिस्ट्री की ही एक शाखा है। इसके स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु बायोलॉजी समूह से स्नातक उपाधि आवश्यक है। यह कोर्स टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली/सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ में उपलब्ध है।

ऑक्यूपेशनल थैरेपी का कोर्स कौन कर सकता है? -पिंकी बिष्ट, खंडवा/ विष्णु गोयल, घुघरी
- ऑक्यूपेशनल थैरेपी में किसी व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का उपचार किया जाता है। यह कोर्स जीव विज्ञान समूह से बारहवीं उत्तीर्ण छात्र कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.dmer.or g देखें।

इंश्योरेंस से संबंधित विभिन्ना कोर्सों को संचालित करने वाले प्रमुख संस्थानों के वेबसाइट पते बताएँ? -शशिकांत बैरवा, ग्वालियर
- इंश्योरेंस से संबंधित विभिन्न कोर्स संचालित करने वाले संस्थान एवं उनकी वेबसाइट इस प्रकार हैं- एक्च्यूरियर सोसायटी ऑफ इंडिया वेबसाइट www.actuariesindia.or g इंस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट, वेबसाइट www.iirmoworld.co m नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी, वेबसाइ ट www.niapune.co m

रेडियो जॉकी बनने हेतु इससे संबंधित प्रशिक्षण कहाँ से लिया जा सकता है? -आनंदसिंह, पाली/ सुप्रिय दास, देवास
- रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण आप इन संस्थानों से ले सकते हैं- ऑल इंडिया रेडियो, चंडीगढ़/ जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, मुंबई/ द टेक वन एकेडमी ऑफ ब्रॉडकास्टिंग, चंडीगढ़।

इंदौर में ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण कहाँ से प्राप्त किया जा सकता है? -शिल्पा सूद, महू
- केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अंतर्गत रोजगार और प्रशिक्षण महानिदेशालय के इंदौर स्थित प्रदेश के एकमात्र क्षेत्रीय महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, नंदानगर, इंदौर से ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लिया जा सकता है।

कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स करने के लिए कहाँ संपर्क करना चाहिए?-निशा लाकरा, इंदौर
- इस हेतु आप द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, इंदौर चेप्टर, आश्रय अपार्टमेंट, शेख हातिम अस्पताल के पास, 2/1, मनोरमागंज, इंदौर से संपर्क करें।

कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है? -बृजेश चालिया, बिलासपुर
- इस हेतु आप सचिव, एक्सटर्नल स्कॉलरशिप डिवीजन ईएस-4, सेक्शन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कर्जन रोड, नई दिल्ली से संपर्क करें।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट