Hanuman Chalisa
✕

गेमिंग में बनाएँ भविष्य

Written By ND
Updated: सोमवार, 16 अगस्त 2010 (12:08 IST)
- दीपिका
ND
गौतम हमेशा से ही पढ़ाई में कमजोर रहा। ऐसा नहीं था कि उसके दिमाग की तेजी में कमी थी, चीजों को देखकर समझने, सीखने और उन पर प्रतिक्रिया करने में ये आम बच्चों से कहीं अधिक तेज था, पर उसका रुझान हमेशा से ही कंप्यूटर और वीडियो गेम्स की तरफ रहा। शुरुआत में तो सिर्फ उसे डाँट ही सुननी पड़ती थी।

पर जब उसकी माँ को पता चला कि 80 अरब डॉलर की एनीमेशन इंडस्ट्री में इस क्षेत्र में अच्छा करियर भी बनाया जा सकता है तो गौतम को प्रोत्साहन भी मिलने लगा। गौतम जैसे न जाने कितने युवा है जो न सिर्फ गेम्स के शौकीन हैं बल्कि इस इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत के दम पर एक अच्छे भविष्य का सपना भी देख सकते हैं।

हाल ही के कुछ वर्षों में एक ये बदलाव भी देखने को मिला है कि घरों के आस- पास के पार्कों में खेलने आने वाले बच्चों की तदाद कम हो गई है। तकनीकीकरण और कंप्यूटराइजेशन के इस युग में बच्चे अपना कंप्यूटर और एक्स बॉक्स के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। यही है भारत में गेमिंग इंडस्ट्री का आगमन।

भारत में गेमिंग इंडस्ट्री
भारत में कंप्यूटर गेम्स, ऑनलाइन गेम्स और मोबाइल गेम्स का बाजार आज काफी तेजी से उठ रहा है। अगर मूल गेमिंग इंडस्ट्री के आँकड़े उठाए जाएँ तो भारत में 4 से 6 बड़ी गेम्स निर्मात कंपनियों है और लगभग 100 मध्यम वर्ग की निर्मात कंपनियाँ, 'धुव्र इंटरएक्टिव', 'इंडिया गेम्स', 'पैराडॉक्स स्टूडियो', 'स्कॉफट्स व 'गेमक्षेत्र' इनमें से कुछ प्रमुख है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स ने भी अपनी मोबाइल गेमिंग इकाई हैदराबाद में खोली है। इन आँकड़ों के अनुसार भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री फिलहाल करीब 450 करोड़ रुपए की लागत रखती है और वर्ष 2012 तक ये 1400 करोड़ रुपए का आँकड़ा भी छू लेगी।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट