Hanuman Chalisa
✕

करियर काउंसिलिंग में संभावनाएँ

दूसरे का करियर भी बनाता है भविष्य

Written By ND
Published: सोमवार, 12 अक्टूबर 2009 (13:52 IST)
- मिताली

ND
ND
आज के दौर में जब हर व्यक्ति तनावग्रस्त है और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दुविधा में रहता है। ऐसे में काउंसलरों की जरूरत महसूस की जाती है। अधिकांश काउंसलर मनोवैज्ञानिक सरीखे ही होते हैं। जैसे मनोविज्ञान के जरिए मानव व्यवहार गहराई से समझा जाता है वैसे काउंसलर भी मानव व्यवहार को जानकर क्लाइंट्स की समस्याएँ सुलझाते हैं और करियर की दिक्कतें दूर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

काउंसलर का मुख्य कार्य लोगों की रुचियाँ, व्यक्तित्व व कौशल का आकलन कर उन्हें करियर संबंधी सही सलाह देना है। वह किसी भी व्यक्ति को विश्वविद्यालय और कॉलेज के कार्यक्रमों की जानकारी देकर कई करियर विकल्प चुनने में मदद करते हैं। आज के प्रतिस्पर्धा वाले माहौल में यह बहुत जरूरी है कि आप अपने कौशल का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें। यह लक्ष्य पाने में करियर काउंसलर आपकी काफी मदद करते हैं। यही कारण है कि बच्चे ज्यादा से ज्यादा काउसंलर की सलाह ले रहे हैं।

करियर काउंसिलिंग के क्षेत्र में करियर देखने वाले छात्रों में अकादमिक योग्यताओं से अधिक युवाओं की समस्याएँ सुलझाने की क्षमता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आपमें दूसरों की मदद करने की इच्छा होनी जरूरी है। इस क्षेत्र में आप बिना दूसरों की जरूरत समझे या संवेदनशीलता सफल नहीं हो सकते।

आपको अपनी बात अच्छी तरह से समझानी भी आनी चाहिए। अगर आप अपनी बात ढंग से नहीं समझा पाए तो दूसरा व्यक्ति करियर का चयन करते समय बहुत बड़ी गलती भी कर सकता है। साथ ही, आपको अपने ज्ञान में लगातार वृद्धि करते रहना चाहिए।

करियर काउंसलर बनने के लिए आपको मानव विज्ञान या विज्ञान से बारहवीं करने के बाद सलाह और कांउसिलिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करनी होगी। इस क्षेत्र में सफल होने के लिए मानव व्यवहार समझना बहुत जरूरी है। काउंसिलिंग एक आकर्षक करियर है और इसमें अवसरों की भी कमी नहीं है। अधिकांश करियर काउंसलर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में काम करते हैं। इसके अतिरिक्त काउसंलर करियर और स्टडी एडवाइजरी सेवाओं में भी काम कर सकते हैं।

करियर काउंसलरों की जरूरत करियर सूचना केंद्र और करियर शिक्षण कार्यक्रमों में होती है। वे युवाओं को नौकरी ढूँढने के तरीकों में मदद कर सकते हैं। मसलन, आकर्षक रिज्यूम कैसे बनाएं या इंटरव्यू के दौरान किन बातों का खयाल रखें। ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार काउंसिलिंग के क्षेत्र में 2006 से 2016 तक 21 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है जबकि करियर काउसंलिंग के क्षेत्र में ही भविष्य में 13 प्रतिशत ग्रोथ होगी।

इस क्षेत्र में शुरुआती दौर में ही 10 से 15 हजार रुपए प्रतिमाह आसानी से कमाए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त थोड़ा अनुभव होने के बाद यह राशि 35 हजार रुपए तक भी पहुँच सकती है।

प्रमुख संस्था न:

इग्नू, नई दिल्ली

मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई

कर्नाटक विश्वविद्यालय, कर्नाटक

पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब

अन्नामलाई विश्वविद्यालय

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट