Hanuman Chalisa
✕

एनसीसी- अनुशासन की शिक्षा

वेबदुनिया डेस्क

Written By WD
Updated: मंगलवार, 22 मई 2012 (14:41 IST)
FILE
अगर आप स्कूल या कॉलेज लाइफ में ही एक सैनिक की तरह साहसिक खेलों के साथ अनुशासन रहने का पाठ सीखना चाहते हैं तो एनसीसी एक बहुत अच्छा माध्यम बन सकता है। कॉलेजों में एनसीसी की भर्ती जून में शुरू होगी।

एनसीसी में ट्रैकिंग, माउंटेनिंग, साइकलएक्सपेडिशन जैसे रोमांचक खेल तो होते ही हैं, साथ ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए रचानात्मक कार्य, वाद-विवाद प्रतिगयोगिता, तात्कालिक भाषण जैसी गतिविधियां भी एनसीसी के लगने वाले कैंपों में होती हैं।

जो युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा को अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए कॉलेज लाइफ में एनसीसी एक बढ़िया माध्यम बन सकता है।

एनसीसी से बनती करियर की संभावनाएं-
- राज्य और केंद्र सरकार की नियुक्तियों में एनसीसी कैडेट को मिलती है प्राथमिकता।
- एनसीसी का 'सी' सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्‍स के लिए इंडियन मिलेट्री एकेडमी (आईएमए) में 64 सीटें रिजर्व होती हैं।
- एनसीसी बी या सी ‍सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्‍स को शॉर्ट सर्विस कमीशन में 'सीडीएस' की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती।
- कई कॉर्पोरेट कंपनियां एनसीसी के सर्टिफिकेट धारी को अपने जॉब्स में प्राथमिकता देती हैं।
- आर्म्ड फोर्सेस और पैरामिलेट्री फोर्सेस में एनसीसी सी ‍सर्टिफिकेट धारी को विशेष छूट दी जाती है। कुछ सीटें उनके लिए रिजर्व होती हैं।
- नेवी के हर कोर्स में 6 वेकेंसी और एयरफोर्स में 10 फीसद की छूट हर कोर्स में होती है।

विदेश जाने के अवसर- हर साल एनसीसी यूथ एक्चेंज प्रोग्राम के तहत चुनिंदा कैडेट्‍स को विदेश भेजा जाता है। इससे कैडेट्‍स को वहां की संस्कृति और सभ्यता को समझने का मौका मिलता है। कैडेट्‍स कई तरह की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं। गणतंत्र दिवस पर हर साल निकलने वाली परेड के लिए भी एनसीसी कैडेट्‍स का चयन किया जाता है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट