Daily Horoscope
✕

एग्रीकल्चर मैनेजमेंट में करियर

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 3 दिसंबर 2010 (14:34 IST)
- जयंतीलाल भंडारी

ND
ग्रामीण भारत में पारंपरिक रूप से एग्रीकल्चर को जीवनयापन का एक मुख्य स्रोत माना जाता रहा है लेकिन अब पढ़े-लिखे भारतीयों के लिए भी एग्रीकल्चर रोजगार का एक मुख्य स्रोत बन गया है। अब एग्रीकल्चर में करियर सिर्फ खेती-बाड़ी तक ही सीमित नहीं रह गया है।

अब इसमें साइंटिस्ट, इंजीनियर्स, एमबीए, बैंकर, मैन्युफैक्चरर, ट्रेडर एग्रीकल्चर मैनेजर, रूरल मैनेजर व एंटरप्रेन्योर जैसे कई करियर अवसर हैं। गाँवों के विकास से जुड़ी सभी योजनाओं की देख-रेख एग्रीकल्चर मैनेजर करते हैं। गाँवों के विकास के लिए शोध अध्ययन, वहाँ की जलवायु के अनुरूप किसानों को खेती संबंधित नई-नई जानकारी देना, नई तकनीक से परिचित कराना तथा लघु एवं कुटीर उद्योगों का भविष्य तलाशना आदि इनका कार्यक्षेत्र है।

गौरतलब है कि ई-चैपाल ने एग्रीकल्चर सेक्टर में क्वालिफाइड प्रोफेशनल्स की माँग को बहुत गति दी है। ई-चौपाल एक तरह की ऐसी क्रांति है जिसने किसानों की जिंदगी में रिफॉर्म का काम किया। यहाँ किसानों को बाजार की कीमतें व मौसम के बारे में मिली जानकारी ने उन्हें उनकी खेती की पूरी कीमत दिलाई।

वर्तमान समय में एग्रीकल्चर के क्षेत्र में एग्रीकल्चर मैनेजमेंट के जानकारों की बहुत भारी माँग है। एक ओर से एग्रीकल्चर मैनेजर्स किसानों के साथ काम करने का संतोष पाते हैं तो दूसरी ओर नामी गिरामी कॉर्पोरेट कंपनियों से जुड़कर अच्छा खासा वेतन भी प्राप्त करते हैं।

खुदरा व्यापार के क्षेत्र में अब बड़ी कंपनियां जैसे रिलायंस, बिग बाजार, सुभिक्षा, भारती आदि के उतरने से एग्रीकल्चर के क्षेत्र में बहुत भारी बदलाव आया है।

सीधा किसानों से फल-सब्जी व अन्य सामग्रियाँ लेने का इन रिटेलर्स का फंडा जहाँ किसानों को फायदा पहुँचाता है वहीं दूसरी ओर मैनेजर्स की डिमांड को भी बहुत बढ़ाता है। प्राइवेट सेक्टर बैंक रूरल क्षेत्रों में अपना फैलाव कर रहे हैं। इससे भी एग्रीकल्चर मैनेजमेंट के जानकारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

यदि आपके पास एग्रीकल्चर मैनेजमेंट या रूरल मैनेजमेंट की डिग्री है तो आप एनजीओ, सहकारी बैंक, इंश्योरेंस कंपनी, फ्यूचर ग्रुप, रिलायंस रिटेल, गोदरेज, भारती आदि में बहुत अच्छे वेतन पर नियुक्ति के अवसर उपलब्ध होते हैं। एग्रीकल्चर मैनेजमेंट का कोर्स करने हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट