sawan somwar

आईआईटी- सपनों को ऊंची उड़ान

वेबदुनिया डेस्क

Written By WD
Updated: बुधवार, 9 मई 2012 (13:06 IST)
FILE
स्कूल के आखिरी साल में ही स्टूडेंट्‍स को करियर की चिंता सताने लगती है। यही वह समय होता है, जब स्टूडेंट्‍स के लिए अपना करियर चुनने के लिए कई विकल्प होते हैं, लेकिन इनमें से किसी एक का चयन करने से पहले कई पहलुओं पर विचार जरूरी है, वरना कई बार आप जो सब्जेक्ट चुनते हैं, वह आपकी रुचि से नहीं मिलता।

आप उस क्षेत्र में ज्यादा सफल हो सकते हैं जो आपकी रुचि के अनुरूप हो। मैथ्स, फिजिक्स जैसे जटिल विषयों में अगर आपकी रुचि है तो आप उसका मजा लेते हुए आसानी से सफलता हासिल कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी)- इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक्ट 1961 के तहत खड़गपुर, मुबंई, मद्रास, कानपुर, दिल्ली, रुड़की और गुवाहाटी को इंस्टीट्‍यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस के रूप में स्थापित किया गया। इस इंस्टीट्‍यूट के छात्र देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में जगह पाते हैं।

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्‍स का ख्वाब होता है आईआईटी और इसका ज्वाइंट इंट्रेंस एक्जाम (जेईई)। इस इंट्रेंस एक्जाम में तगड़ा कॉम्पीटिशन है। लगभग दो लाख स्टूडेंट्‍स इसमें प्रतिवर्ष भाग लेते हैं, जबकि सीटों की संख्या केवल 3,500 है। यानी इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए विषयगत अपनी तैयारी के साथ-साथ जरूरी है कि आप खुद पर यकीन करें, अपनी क्षमताओं को निखारें, अपने प्लस-माइनस का सही आकलन करें और जहां आवश्यक हो वहां अपने अंदर सुधार लाएं।

हम में से हरेक में कोई न कोई विशेषता होती है, अपनी जरूरतें जानें और विशेषता पहचानें और फिर जुट जाएं आईआईटी की तैयारी में। कुछ लोग सेल्फ स्टडीज में बहुत पक्के होते हैं और उन्हें केवल कुछ टॉपिक पर ही मदद की जरूरत होती है, दूसरी तरफ कुछ को तैयारी करने के लिए सिर्फ एक दिशा और शुरुआती मार्गदर्शन की जरूरत होती है और इसके बाद वे अपनी राह पर मजबूती से चल पड़ते हैं।

इसी तरह कुछ को अपनी तैयारी को परखने के लिए टेस्ट की जरूरत होती है और वे इसी आधार पर अपनी तैयारी को नियंत्रित करते हैं। आप भी अपना तरीका चुन सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपके पास एक मजबूत रणनीति तैयार होनी चाहिए। याद रखिए नियोजित तरीका, योजना और आत्मविश्वास के दम पर आप जीवन में चमत्कार कर सकते हैं।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट