manglik dosh calculator
✕

संकल्‍प नहीं वि‍कल्‍प रखें

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2011 (09:17 IST)
- अरुंधती आमड़ेकर

ND
ND
नया साल शुरू हो गया, 7 दि‍न भी नि‍कल गए। 31 दि‍सम्‍बर 2010 को हममें से कई छलि‍याओं ने अलग-अलग तरह के, यूनीक से, एकदम हटके, कुछ नए रिजल्‍यूशन मतलब संकल्‍प लि‍‍ ए होंगे। लेकि‍न कि‍तनों ने पहले सात दि‍नों तक भी उनको कायम रखा ये तो वो खुद ही जानें।

दरअसल पि‍छले कुछ सालों से हर साल कोई रिजल्‍यूशन लेने का एक ट्रेंड सा चल पड़ा है। इस ट्रेंड से ज्‍यादा कुछ नहीं होता बस युवाओं को शेखी बघारने का एक मौका मि‍ल जाता है, एफएम स्‍टेशंस को अपने लि‍सनर्स से बात करने का टॉपि‍क मि‍ल जाता है, टीवी चैनलों को सेलीब्रि‍टीज का इंटरव्यू लेने का बहाना मि‍ल जाता है और अखबारों को सर्वेक्षण की एक खबर मि‍ल जाती है।

2 जनवरी से वापस सब अपने काम पर, रि‍जल्‍यूशन या इसके जैसे कि‍सी और शब्‍द के बारे में न कोई पूछता है और न कोई बताता है। अब आप सोच रहे होंगे कि‍ जब कोई नहीं बताता तो मैं क्‍यों बता रही हूँ और वो भी इतने दि‍नों बाद। तो वो इसलि‍ए कि‍ अगर आपने ईमानदारी से कोई रि‍जल्‍यूशन लि‍या था और कि‍सी वजह से उसे भूल गए हैं तो वो आपको याद आ जाए और अगर आपने रि‍जल्‍यूशन सि‍र्फ अपने दोस्‍तों के पूछने पर जवाब देने के लि‍ए लि‍ए लि‍या था तो उसे बदल लें।

यानी रि‍जल्‍यूशन न लेकर ऑप्‍शन ले लें। संकल्‍प की जगह वि‍कल्‍प ले लें। मसलन अगर आप सुबह जल्‍दी उठकर नहीं पढ़ सकते तो रात को एक घंटा ज्‍यादा पढ़ लें, रात को ज्‍यादा देर नहीं पढ़ सकते तो दोपहर में दो घंटे सोना बंद कर दें और उस वक्त में पढ़ लें।

जिंदगी में हमारे पास हर चीज का ऑल्‍टरनेटि‍व मौजूद है फि‍र भी हम टशन के चक्‍कर में रि‍जल्‍यूशन का बोझ लादे फि‍रते रहते हैं। हमारा असल मकसद गोल अचीव करना होना चाहि‍ए फि‍र वो रि‍जल्‍यूशन से हो या ऑप्‍शंस से, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

याद रखि‍ए जिंदगी में वैसे ही मुश्कि‍लें कम नहीं हैं, खुद को धोखा देना बंद करें औ र अर्जुन की तरह सि‍र्फ चि‍ड़ि‍या की आँख पर नजर रखे ं बाकी सब अपने आप सध जाएग ा, अब ये मत पूछना कि‍ ये अर्जुन कौन है????

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट