Hanuman Chalisa
✕

मौका देखकर मारे चौका

Written By ND
Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2010 (09:22 IST)
- अनुराग तागड़े

ND
रि‍एक्‍ट करना इंसान के नेचर में होता है। लेकि‍न कई बार हम एग्रेसि‍व होकर ऐसी रि‍एक्‍शन दे देते हैं, जो हमारे लिए ही नुकसानदेह साबित होती है। रि‍एक्‍ट जरूर करें लेकि‍न पहले थोड़ा समझ लें कि आपकी रि‍एक्‍शन का क्‍या असर हो सकता है।

कई बार हम सि‍चुएशन के अकॉर्डिंग रि‍एक्‍ट नहीं करते। या तो हम तत्काल प्रतिक्रिया दे देते हैं या फिर देते ही नहीं। ऑफिस हो या फिर दैनिक जीवन की बात हो हमारे सामना ऐसे लोगों से होता है जो नकारात्मक विचारधारा के होते हैं। वे लोग दुसरों की सफलता को पचा नहीं पाते और हरदम राजनीति के माध्यम से आगे बढ़ने की कोशिश में लगे रहते हैं।

इस प्रकार के लोगों से या तो संपर्क कम रखा जा सकता है परंतु यह प्रोफेशनल वर्ल्ड है और हमें सभी के साथ समान व्यवहार करना सिखाया जाता है। अकबर और बीरबल के बीच के संबंधों को हम सभी अच्छे से जानते हैं। बीरबल से कुछ दरबारी जलते थे और उसे हटाने की सोचने लगे। सभी ने मिलकर एक नाई को अकबर के पास भेजा।

उसने अकबर से कहा कि बादशाह मुझे कल रात सपने में आपके पिताजी नजर आए और वे कह रहे थे कि सबकुछ ठीक है बस बोरियत बहुत हो जाती है अगर अकबर किसी ऐसे इंसान को मेरे पास भेज दे जो न केवल होशियार व हाजिर जवाब हो बल्कि उसे सभी तरह का ज्ञान हो।

यह सुनकर अकबर सहित सभी का ध्यान बीरबल की ओर गया। अकबर ने कहा कि बीरबल आप मेरे लिए इतना तो कर ही सकते हैं। बीरबल ने मन में सोचा कि अभी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देना आफत मोल लेना ही है। उसने कहा कि मुझे थोड़ा समय चाहिए। कुछ समय बाद बीरबल ने अकबर से कहा कि मैं कब्र में जिंदा दफन होना चाहता हूँ।

अकबर ने अनुमति दे दी। बीरबल ने कब्र के नीचे से अपने घर तक का रास्ता पहले ही बनवा लिया था। लगभग एक सप्ताह बाद बीरबल अकबर के दरबार में पहुँचा। बीरबल के दुश्मनों को लगा कि यह बीरबल का भूत है। बीरबल ने कहा कि बादशाह मैं आपके पिता से मिलकर आ रहा हूँ। उन्होंने काफी समय तक मुझसे बातचीत की पर बादशाह वे काफी परेशान हैं।

अकबर ने कहा कि क्यों? दरअसल वे अपनी दाढ़ी और बालों को लेकर काफी परेशान हैं। उन्हें वहाँ पर नाई की सख्त जरूरत है। अकबर ने यह सुनते ही नाई को वहाँ जाने का आदेश दे दिया।

दोस्तों इस छोटी सी कहानी से यह सीख मिलती है कि अपने बॉस की बात पहले सुन लें। इतना ही नहीं राजनीति करने वाले लोगों से भयभीत न हों और उन्हें अपने अच्छे काम के माध्यम से जवाब दें। सबसे पहले परिस्थिति को समझें और फिर उसके अनुसार अपनी प्रतिक्रिया को थोड़ा समय लेकर, चिंतन करने के बाद ही व्यक्त करें।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट