dharma sangrah
✕

मिलियन डॉलर होम पेज

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2010 (09:13 IST)
ND
ब्रिटेन में रहने वाले 20 वर्ष के एलेक्स की स्कूली शिक्षा पूर्ण हो चुकी थी। वे अब कॉलेज जाना चाहते थे, परंतु उनके पास कॉलेज की पढ़ाई के लिए पैसा नहीं था। एलेक्स बैंक से लोन भी नहीं लेना चाहते थे। फीस भरने के लिए उनके पास मात्र एक माह का समय था। एलेक्स वेब डिजाइनिंग करना जानते थे।

एक दिन वे विचार करने बैठे कि कैसे भी करके वे बैंक से लोन नहीं लेंगे और स्वयं का बिजनेस आरंभ करेंगे। मात्र 20 मिनट सोचने पर ही उनके मन में एक विचार आया और वे उसे पूर्ण करने के लिए जुट गए।

क्या था आइडि‍य ा?
एलेक्स जब विचार कर रहे थे तब उन्होंने अपनी कॉपी में केवल एक प्रश्न लिखा मैं मिलियनेयर कैसे बन सकता हूँ? इस प्रश्न का जवाब उनके मन में आया कि वेबसाइट बनाई जाए और एक मिलियन पिक्सल एडवटाइजिंग स्पेस को बेचा जाए वह भी एक पिक्सल एक डॉलर में।

शुरू में एलेक्स को भी लगा कि भला यह कैसे संभव है? जब उन्होंने स्वयं ही इस विचार पर पुनः विचार किया तब उन्हें लगा कि वाकई अगर सही तरह से मार्केट किया जाए तब संभव है कि लोग आकर्षित हों।

100 डॉलर से की शुरुआत
एलेक्स ने 100 डॉलर खर्च कर डोमेन नेम व वेब होस्टिंग के लिए आवश्यक सुविधाओं को जुटाया। वेबसाइट का नाम ही मिलियन डॉलर होमपेज रखा। एलेक्स को पता था कि भले ही उन्होंने एक डॉलर प्रति पिक्सल रखा है पर इसे खरीदेगा कौन?

उन्होंने बड़े बिजनेस के लिए 10 ×10 के बड़े पिक्सल बेचने का भी विकल्प रखा था। आरंभिक रूप से उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों व आस-पड़ोस के लोगों को मनाया जिससे पहले एक हजार पिक्सल उन्होंने बेचे।

यहाँ पर उन्होंने होशियारी दिखाई और स्थानीय मीडिया को अपने बारे में बताया कि कैसे वह अपने कॉलेज की फीस जुटाने के लिए प्रयत्न कर रहा है। एलेक्स के पास जो एक हजार डॉलर इकठ्ठा हुए थे उसका उपयोग उसने प्रेस रीलिज भेजने और प्रचार में किया।

ब्रिटिश मीडिया ने तत्काल इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके अलावा इंटरनेट पर भी कई ब्लाग्स व चैट रूम्स में एलेक्स की चर्चा होने लगी और मात्र दो सप्ताह में एलेक्स ने 40 हजार डॉलर के पिक्सल बेच दिए। इतने में उनकी तीन वर्ष की कॉलेज की पढ़ाई आसानी से हो सकती थी।

कुछ ही समय में 35 देशों में एलेक्स की वेबसाइट की बातें होने लगी और पाँच महीनों में ही उसने एक मिलियन डॅालर के पिक्सल बेच दिए। अब एलेक्स के पास काफी ज्यादा माँग आने लगी और उनके पास आखरी एक हजार पिक्सल बचे थे। उन्होंने इसे इबे पर बेचने का फैसला किया। अंतिम पिक्सल 38 हजार डॉलर में बिकी।

एलेक्स के फंडे
1 असफलता के लिए तैयार रहें
2 क्रिएटिव बने रहें
3 बड़ा सोचें
4 लगातार प्रयत्न करते रहें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट