1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. गुरु-मंत्र
Written By ND

'मन का मेकओवर' - पार्ट 1

करियर
ND
लड़का हो या लड़की आजकल तो सब पार्लर जाकर लेटेस्ट मेकअप करवा लेते हैं। अपने पूरे लुक को बदल डालते हैं। एरोबिक्स या जिम जाकर बॉडी को सुडौल बनाते हैं। तो आइए अब बारी है शरीर के साथ अपने मन का भी मेकओवर करवाने की। अगर हम नए जमाने का लुक चाहते हैं तो चाहिए कि हमारा माइंडसेट भी नए ढंग का ही हो।

अपने दिमाग से गुस्‍सा, कॉम्‍पि‍टीशन, बदले की आग, हीनता इन जैसी नेगेटि‍व फीलिंग्‍स के कचरे को हटा दें और आज को देखने का अपना नजरिया बदल डालें।

मन पर जो गंदे ब्लैक हैड हैं उन्हें हटाइए। मन के रोम छिद्रों में बसे नेगेटि‍व प्रीकंसेप्‍शंस को हटाएँ। अनचाहे बालों की तरह उगने वाले कॉम्‍पि‍टीशन और ज्‍वेलेसी की थ्रेडिंग करवाएँ। परम संतोष की क्रीम से अपने मन का मसाज करवाएँ।

जब कहीं पार्टी में जाना हो, अपना प्रभाव या अपनी छाप सब पर जमाना हो तो आप पहले पार्लर जाती हैं, उसी प्रकार माइंड मेकओवर से मन में आत्मविश्वास जाग उठता है, आशाएँ पल्लवित होती हैं, आत्मीय आनंद की लहरें उठती हैं, इन सबके लिए भाईचारे और प्रेम की भावना पैदाहोती है। एक कंप्‍लीटनेस मूहसूस होती है और आपकी आत्मा को खूबसूरती मि‍लती है। तो कैसे मिलेगी यह कंप्‍लीटनेस?

चलिए एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आप किसी से मिलने गए हैं। आपको काफी देर तक बाहर बैठना पड़ा। जब अंदर बुलाया गया तब आपने देखा कि एकदम आलीशान कमरा है। आधुनिकतम वेशभूषा में मैडम बैठी है। आप अंदर जाते ही एक नजर में भाँप लेती हैं कि मैडम को डि‍सि‍प्‍लि‍न पसंद हैं।

मैडम सेक्रेटरी को इंटरकॉम से बुलाती हैं। चाय सर्व करने, पर्दे खोलने को बोलती है। आपके मन में गुस्सा खौलता है, इन मैडम के इस तरीके को देखकर! आप सोचते हैं अच्छी महिला है, बैठे-बैठे नौकर-चाकर हाजिर हैं, कुछ काम नहीं करना पड़ता होगा।

इंटरव्यू के बाद एकदम वह टेबल से दूर खिसक जाती है और जैसे बिजली चमक गई, आपको दिखता है कि वह व्हील चेयर पर है। अचानक आपकी आँखों पर पड़ा पर्दा हट जाता है और आपके मन में उनके लिए सहानुभूति और ममता की लहर दौड़ जाती है।
लेखक के बारे में
ND