Daily Horoscope
✕

न बनाएं कोई बहाना वरना पड़ेगा पछताना

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (19:39 IST)
दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक वे जो हमेशा बिजी रहते हैं। इनके हर अधूरे काम की वजह एक ही होती है, बिज़ी था, इसलिए कर नहीं सका। आप इनसे पूछिए कि आपको फलां जगह पहुंचने का वादा करके भी क्यों नहीं आए तो इनका जवाब होगा- 'बहुत बिजी था। आप अगर इनसे कहेंगे कि कम से कम फोन तो कर ही सकते थे तो उसके लिए भी इनका यही जवाब होगा- बहुत बिजी था।

{C}
 
FILE
{C} ऐसे लोगों के लिए बिजी होना एक ऐसा बहाना है जिसका वे अपनी हर गलत बात, हर गलत आदत की रक्षा में इस्तेमाल करते हैं। वास्तव में बिजी होना और बिजी या व्यस्त होने की आदत का शिकार होना दो बिल्कुल अलग बातें हैं। जो व्यक्ति 10 कामों में से 8 कामों के न होने का कारण अपने को बिजी होना बताए तो समज लीजिए कि वह प्रोफेशनल होना ही नहीं चाहता।

समझ लीजिए कि वह व्यक्ति व्यस्त नहीं, व्यस्तता के मनोविकार का शिकार है। ऐसे लोग अकेले होते हुए भी अपने आप में पूरा माहौल होते हैं। ऐसे लोग आमतौर पर अपने दफ्तर पर बोझ होते हैं, क्योंकि ये बेहद अनुत्पादक होते हैं। ऐसे लोगों की नौकरी अगर किसी तिकड़म के चलते-चलती भी रहती है तब भी बॉस उससे खुश नहीं रहते क्योंकि यह बात हमेशा उसके दिलो दिमाग में रहती है कि अमुक व्यक्ति दफ्तर पर बोझ है।

अगर किसी व्यक्ति को अपने अधूरे कामों के लिए बहाने बनाने की आदत हो गई है तो फिर उसके अंदर का प्रोफेशनलिज़्म खत्म हो जाता है। उसकी ग्रोथ रुक जाती है और किसी नौकरी में रहते हुए यह सबसे बुरी स्थिति है कि आपकी उपस्थिति या अनुपस्थिति का कोई असर ऑफिस के काम पर न पड़े।

तो सबसे अहम बात यही है कि अपने प्रोफेशनलिज़्म को कायम रखते हुए छोटी छोटी बातों में बहाने बनाने से बचें और ऑफिस में खुद का महत्व साबित करने के प्रयास में जुट जाएं।
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट