Hanuman Chalisa
✕

दोस्त उन्हें बनाएँ जो...

Written By ND
Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2010 (12:27 IST)
- भावना श्रीवास्तव

ND
किसी विद्वान का कथन है, 'एक अच्छा, सद्चरित्र, लगनशील और मेहनती मित्र सौ दोस्तों की उस पूरी टोली पर भारी साबित होता है जो मूर्ख और निकम्मे हैं।' सच भी है कि जो खुद भटका हुआ है, वह हमारे लिए भला कैसे सहायक साबित हो सकता है। खासकर, उम्र के इस मोड़ पर, जबकि हमें अपने जीवन का रास्ता तय करना है। इसलिए दोस्त बनाते समय निम्नलिखित बिंदुओं का ध्यान अवश्य रखा जाना चाहिए।

हार्ड वर्किंग और कॉन्‍फि‍डेंट
बिना मेहनत और मजबूत आत्मविश्वास के सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सो, आप जिस किसी को अपना मित्र बनाएँ, उसमें मेहनत और आत्मविश्वास का गुण अवश्य होना चाहिए।

मेहनती और आत्मविश्वासी लोग न केवल अपना लक्ष्य बखूबी साधने में सफल रहते हैं। बल्कि वे अपने दोस्तों को भी मेहनत करने और अपना आत्मविश्वास बरकरार रखने में मदद करते हैं। इसलिए आपका मित्र मेहनती और आत्मविश्वासी अवश्य होना चाहिए।

ND
करि‍यर ऑरि‍ऐटेड
जो लोग अपने उद्देश्य, मकसद यानी लक्ष्य के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं, कामयाबी भी उन्हीं के कदम चूमती है। इसलिए आपके दोस्त भी ऐसे होने चाहिए, जो अपने लक्ष्य के प्रति सतत सजग हों, तभी तो वे आपको लक्ष्य के प्रति अपेक्षित गंभीरता के महत्व को समझा सकेंगे।

और, जब आप अपने लक्ष्य के प्रति खुद को एकाग्र करेंगे तो आपके सारे रास्ते सरल होते जाएंगे और आप अपनी मंजिल को आसानी से हासिल कर सकेंगे।

पंक्‍चुअल
जीवन का एक-एक पल बहुत कीमती है। पल भर की देरी सारा बना-बनाया काम बिगाड़ देती है। एक ही पल में बड़े से बड़े और अहम से अहम फैसले हो जाते हैं। इसलिए समय का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। आप और आपके दोस्तों में समय के प्रति पाबंदी का गुण अवश्य होना चाहिए।

किस समय पढ़ना है, किस समय लाइब्रेरी जाकर नोटस तैयार करने हैं। कब कहां आवेदन करना है, कितने समय तक सोना है, कितने बजे सुबह जागना है आदि जैसे बिंदुओं पर जो लोग हमेशा गंभीर रहते हैं, वे हमेशा सक्रिय रहते हैं और समय का हर एक पल उनके लिए कोई न कोई सकारात्मक संदेश छिपाए रहता है। वे जीवन में हमेशा खुश व कामयाब रहते हैं।

ND
केरेक्‍टर हो अच्‍छा
मित्र जब चरित्रवान होगा, उसमें किसी तरह का कोई ऐब-खोट नहीं होगा, तो वह आपको भी वैसी ही नेक राह पर चलने की शिक्षा देगा। ऐसे में वह आपके लिए प्रेरक का काम करेगा। बहुधा देखा यह जाता है कि लोग छूना तो कामयाबी की बुलंदियों को चाहते हैं, प्रयास भी करते हैं, लेकिन हल्की सी नाकामी मिलने पर नशाखोरी या किसी अन्य गलत रास्ते का रूख कर लेते हैं।

कहने का मतलब यह है कि ऐसे लोगों से आप बराबर दूरी बनाए रखें। करियर वह रण है, जो हमारी पूरी जिंदगी को तय करता है।

हेल्‍पिंग नेचर
आपके मित्र ऐसे होने चाहिए, जिनमें खुद के साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाने का जज्बा हो। अगर ऐसी भावना उनके मन में होगी, तभी तो वे आपके लिए मददगार साबित हो पाएँगे और वक्त जरूरत आपके सहयोगी हो सकेंगे। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दिखावा तो दोस्त होने का करते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर कन्नी काटने लगते हैं।

इसलिए दोस्तों का चयन करते समय हमेशा यह ख्याल रखना चाहिए इसलिए ऐसी किसी भी स्थिति का सामना करने से अच्छा है कि पहले ही एहतियात बरत ली जाए।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट