manglik dosh calculator
✕

तोड़ डालि‍ए ये बेड़ि‍याँ

Written By ND
Published: शनिवार, 16 अक्टूबर 2010 (15:38 IST)
- अनुराग तागड़े

ND
सफलता और असफलता के बारे में सोचने की बजाए आप कोशि‍श करने पर कॉन्‍सनट्रेट करेंगे तो कोशि‍शों का सफर भी आसान होगा और जो परिणाम आएगा, वह भी संतुष्टि देने वाला ही होगा। इसलिए कोशि‍श करने में किसी भी तरह की कोताही न बरतें।

सर्कस में हाथी को रस्सी से बाँधकर रखते हैं। यह ऐसी रस्सी होती है, जिसे हाथी आसानी से एक झटके में तोड़ सकता है। हाथी बलशाली होता है और जरा-सी ताकत लगाने पर वह रस्सी के छोटे से टुकडे को तोड़ सकता है, पर क्या कारण होता है कि हाथी एक छोटी-सी रस्सी को तोड़ नहीं पाता और बंधन मुक्त नहीं हो पाता।

दरअसल हाथी को बचपन से ही मोटी रस्सी से बाँध कर रखा जाता है और उसे इस बात का एहसास करवाया जाता है कि मोटी रस्सी को वह तोड़ नहीं सकता। उम्र बढ़ने के बाद भी हाथी के दिमाग में यही बात स्थायी रूप से बैठ जाती है कि अगर पैर में रस्सी है तब वह एक बंधन में है, जो टूट ही नहीं सकता। हाथी ताउम्र रस्सी को बंधन का पर्याय मान लेता है।

ND
ऐसा बंधन जो बस एक झटके में टूट सकता है। अगर असफलता की बात करें तब मनुष्य का स्वभाव रहता है कि वह असफलता को पैर में बँधी रस्सी की तरह मान लेता है। वह फिर से असफलता प्राप्त क्षेत्र में जाने से डरता है। उसे असफलता से इतना डर लगने लगता है कि वह उसे बंधन मानने लगता है और प्रयत्न करने से भी डरने लगता है।

और, इस डर का मनोविज्ञान इतना खतरनाक होता है कि व्यक्ति साधारण कार्य करने से भी डरने लगता है और बात उसके आत्मविश्वास में कमी से लेकर व्यक्तित्व में कमियों तक पहुँच जाती है। हाथी कभी भी इस बंधन से मुक्त नहीं हो पाता, इस कारण हर दम रस्सी से बँधा रहता है, जबकि हम अपनी असफलता को भूलकर नई पहल करने में सक्षम हैं बावजूद इसके कई युवा साथी अपनी असफलता को लंबे समय तक साथ में लेकर चलते रहते हैं।

इस कारण वे कुछ नया नहीं सोच पाते, क्योंकि उन्हें हरदम यही बात सताती रहती है कि कहीं पुनः असफल न हो जाए। दरअसल असफलता को क्षणिक माना जाना चाहिए और इस बंधन से जितना जल्दी हो मुक्त हो जाना चाहिए। असफलता से छूटकर अगर आप प्रयत्न का दामन थामेंगे तब निश्चित रूप से एक ताजी हवा के झोंके जैसा एहसास होगा और नई राह पर चलने के लिए नए प्रयत्न कर पाएँगे।

असफलता कोई अभिशाप तो नहीं, यह प्रयत्न करने का फल है और फल कड़वा भी हो सकता है, पर हर बार फल कड़वा ही होगा, यह मानकर आप फल खाना ही त्याग देंगे ? प्रयत्न करें और मेहनत के साथ प्रयत्न करें तब आप देखेंगे कि सफलता को आपके पास आना ही पड़ेगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट