Daily Horoscope
✕

ट्रेनिंग फॉर वेल्‍यूज

Written By ND
Updated: शनिवार, 8 जनवरी 2011 (09:31 IST)
ND
जीवन के तमाम पड़ावों पर खुद को साबित करने के लिए जरूरी है यह जानना कि आपकी बोलचाल कैसी है? आपमें नेतृत्व क्षमता कै सी है? खास मौकों पर आप कितने सहज रह पाते हैं? यदि आपका बनावटीपन या आपकी असहजता दिख जाती है तो कई अन्य अच्छाइयाँ उसमें धुल जाती हैं।

जीवन मूल्यों की समझ, चीजों को तवज्जो देने की पकड़ और फैसला लेने की हिम्मत जैसे गुण यदि व्यक्ति में हैं तो निश्चित रूप से सफलता आपके कदमों को चूमेगी। अब सवाल यह है कि कैसे आप खुद को परखेंगे। कैसे आपको कोई बताएगा कि आपका व्यवहार कैसा है और कैसा होना चाहिए। किसी खास आदत को किस तरह आप थोड़ा परिवर्तित कर उसमें आवश्यक सुधार या बदलाव ला सकते हैं।

इन तमाम सवालों का जवाब है कि सब कुछ हो सकता है। बस जरूरत है खुद को समझने, उसे सीखने की। यह कहना है, प्रभाव लर्निंग की संस्थापक एवं डायरेक्टर अंजलि गोगिया का। उनके मुताबिक जीवन में तीन बातें बेहद महत्वपूर्ण हैं। जो आपके सफल जीवन के साथ-साथ कर ि यर के लिहाज से भी अहम हो सकते हैं।

मूल्य आधारित नेतृत्व : नेतृत्व की क्षमता का विकास करना कठिन काम तो है ही, उतना ही कठिन है मूल्य आधारित नेतृत्व करना। आज नौकरीपेशा जीवन में नेतृत्व क्षमता की खासी मांग की जाती है।

व्यावहारिक गुणों का विकास : आज जरूरी है कि अपनी प्रतिभा बाहर लाएं और व्यावहारिक गुणों को सीखें और उसमें ज्यादा विस्तार दें।

डि‍सीजन मेकिंग पावर डेवलपमेंट : कई बार सही समय पर सही निर्णय न ले पाने के कारण आदमी को हार का मुँह देखना पड़ता है। कई बार एक निर्णय उसे शिखर पर पहुँचा सकता है। तमाम कंपनियों में एचआर के उच्च पदों तक काबिज रह चुकीं प्रभाव लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड (पीएलपीएल) की प्रमुख अंजलि कहती हैं कि मूल्यों को समझने और जीवन के विभिन्न पड़ावों पर अपनी आदतों को परखने की जरूरत है।

अपने अनुभवों के आधार पर उन्होंने महसूस किया कि जीवन के विभिन्न पड़ावों में ऐसे अवसर आते हैं जब यह महसूस होता है कि काश यह योग्यता हासिल कर ली जाती। ऐसा हो सकता है, बस समय पर सही सुझावों की जरूरत है। इसके तहत वह शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों के जरिए व्यक्तित्व विकास की सीख दे रही हैं

दो भागों में बाँटा गया है मूल्य की सीख देने वाला यह कार्यक्रम

1. अधिशासी कार्यक्रम : इसके तहत प्रजेंटेशन और सार्वजनिक तौर पर बात करने के गुण निखारा जाता है। यानी प्रभावशाली संवाद शैली विकसित की जाती है। इसी कार्यक्रम के तहत भावनात्मक चतुरता भी विकसित करने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करने के तरीके बताए जाते हैं। इसमें समूह वार्ता का भी कार्यक्रम चलाया जाता है।

2. अध्यापकों, छात्रों और अभिभावकों के लिए मूल्य एवं जीवन गुणवत्ता कार्यक्रम : इसके तहत धैर्य, स्वयं पर भरोसा, प्यार, सम्मान, अहिंसा, मानवता, सत्य, जिम्मेदारी, शांति, सहजता, शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, सार्वजनिक रूप से बोलने की क्षमता, उच्च विचार, प्रभाव डालने की क्षमता, प्रबंधकीय परिवर्तन, समय का सदुपयोग जैसी चीजों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट