Hanuman Chalisa
✕

जरूरी है डि‍सीजन मेकिंग पावर

Written By ND
Updated: शनिवार, 17 जुलाई 2010 (09:36 IST)
ND
कहते हैं डि‍सीजन मेकिंग पावर अनुभव के साथ आती है परंतु वर्तमान में यह कहना गलत होगा क्योंकि कार्पोरेट वर्ल्ड में अलग-अलग स्तरों पर युवाओं से लेकर प्रौढ़ महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।

कई कंपनियों में डी-सेंट्रलाइज्ड वर्क कल्चर होता है जिसमें कर्मचारी अपने स्तर पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहते हैं। निर्णय लेने के लिए परिस्थितियों का अध्ययन और निर्धारित समय के भीतर निर्णय लेने की कला को विकसित करना है।

एक छोटी सी कहानी है जिसके माध्यम से पता चलेगा कि निर्णय लेने में जरा सी चूक में आप क्या कर बैठते हैं। पति-पत्नी अपनी शादी की 40 वीं सालगिरह मना रहे थे। पति ने अपनी पत्नी को खूबसूरत लॉकेट दिया, जो उसने एक एंटिक शॉप से लिया था। पत्नी लॉकेट पाकर खूब खुश हुई और उसने जैसे ही लॉकेट को देखने के लिए पुरानी सी डिबिया को खोला तो उसमें से एक परी निकली।

परी ने दोनों से कहा कि मैं तुम दोनों के 40 वर्षों तक एक-दूसरे के प्रति समर्पण व प्रेम से अभिभूत हूँ और दोनों की एक-एक विश पूर्ण करूँगी। पहली बारी पत्नी की थी। पत्नी ने कहा कि मैं अपने पति के साथ दुनिया घूमना चाहती हूँ। परी ने तत्काल उनकी टेबल पर विश्वभ्रमण के लिए एअर टिकट और होटल की व्यवस्था वाले वाउचर आदि प्रस्तुत कर दिए।

अब बारी पति की थी। पति सोच में पड़ गया कि क्या माँगा जाए, उसने परी से कहा कि मैं अपनी पत्नी के साथ दुनिया तो घूमना चाहता हूँ पर दिल की इच्छा यह है कि मैं युवा पत्नी के साथ जाना चाहता हूँ। परी ने एक बारगी पति को देखा और कहा कि ठीक है तुम्हारी इच्छा पूर्ण कर देती हूँ। उसने पत्नी को 23 वर्ष का बना दिया।

पति खुश हुआ पर उसने स्वयं की स्थिति देखी तब परी ने उसे 90 वर्ष का बना दिया था। दोस्तों पति ने परिस्थितियों को सही तरीके से नहीं भाँपा और ऐसे विश की माँग कर दी जिसका न कोई औचित्य था और न ही परी को यह बात समझ में आने वाली थी क्योंकि पति यह भूल गया कि परी ने पहले कहा था कि मैं तुम दोनों के 40 वर्षों के प्रेम समर्पण से अभिभूत हूँ। उसने स्वयं का स्वार्थ देखा जबकि पत्नी ने दोनों के फायदे की बात कही।

परिस्थितियों को समझें
दोस्तों निर्णय लेने के पूर्व आप किन परिस्थितियों में निर्णय ले रहे हैं वह काफी महत्वपूर्ण होती है। कार्पोरेट वर्ल्ड में भी आपको कंपनी व सभी की भलाई को लेकर निर्णय लेना होता है। आप केवल स्वयं की स्वार्थ सिद्धी के लिए अपने अनुसार निर्णय नहीं ले सकते।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट