dharma sangrah
✕

जब जा रही हो आपकी नौकरी...

वेबदुनिया डेस्क

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 29 जून 2012 (11:49 IST)
FILE
कुछ सालों पहले आई आर्थिक मंदी ने सभी नौकरीपेशा लोगों को नौकरी जाने के डर से रुबरू करवाया। बैंककर्मी हो या किसी कॉर्पोरेट में काम करने वाला व्यक्ति, कोई भी आर्थिक मंदी के चलते जॉब कटिंग के डर से अछूता नहीं था। हालांकि अब हालात बदल गए हैं, लेकिन नौकरी जाने का डर दिल के किसी कोने में कहीं दबा छुपा तो है।

जिन लोगों पर इस जॉब कटिंग का असर हुआ है और आज उनके पास जॉब नहीं है उनकी स्थिति शायद हम में से कोई नहीं समझ सकता। ऐसे में स्वाभाविक है कि किसी का भी आत्मविश्वास डगमगा जाए लेकिन यही तो होने से रोकने की जरूरत भी है। आज के जॉब मार्केट का हाल तो ऐसा ही है कि कब किसका नम्बर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।

लेकिन कुछ ऐसी बातें भी हैं जिससे इसको रोका जा सकता है साथ ही इसका असर थोड़ा कम किया जा सकता है और जल्द से जल्द फिर नई जॉब और नई लाइफ शुरू की जा सकती है। जॉब कटिंग से खुद को इस तरह बचाया जा सकता है।

1. ऐसी स्थितियों में ज्यादातर उन कर्मचारियों को निकाला जाता है जिनका वेतन उनके कार्य से ज्यादा होता है। ऐसे में अपने सीनियर्स से बात कर ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने की कोशिश करें। लेकिन ध्यान रहे वही काम अपने जिम्मे लें जो आप बखूबी निभा पाएं।

2. अपनी बातों को अपने तक ही सीमित रखें। अगर आपको ऐसी खबरें मिल रही हैं कि आप जिस कंपनी में कार्य कर रहे हैं वह शायद बंद होने वाली है और आप कोई नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो यह बात अपने तक ही सीमित रखें।

3. ऐसी जानकारियों को आपके बॉस के कानों तक पहुंचने में देर नहीं लगती और हो सकता है कि आपकी इस बात से आप निकाले जाने वाले कर्मचारियों की सूची में पहले नंबर पर आ जाएं।

4. अगर फिलहाल आपके पास जॉब नहीं है और आप चाहते हैं कि पुरानी जॉब जैसी ही जॉब आपको फिर से मिले तो एक बार और सोच लीजिए। इस समय आपके लिए जॉब जरूरी है, हो सकता है कि कम वेतन पर शुरू की गई जॉब में आप अपनी पुरानी जॉब से ज्यादा तरक्की कम समय में कर लें। इसलिए सोच-समझकर किसी ऑफर के लिए मना करें।

5. चाहें तो किसी और फील्ड में या किसी और इंडस्ट्री में कोशिश करके देखें।

6. जब भी इंटरव्यू के लिए जाएं अपने लुक का ध्यान जरूर रखें। यही वह चीज है जो पहली बार में इंटरव्यू लेने वाले को प्रभावित करती है। इंटरव्यू के दौरान अपनी पुरानी कंपनी की बुराई बिलकुल न करें, चाहें आपके अनुभव कैसे भी रहे हों।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट