Hanuman Chalisa
✕

ऐसा हो आपका सीवी

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2010 (12:30 IST)
WD
WD
अधिकांश यह देखने में आता है कि युवा अपने साथियों के सीवी को कॉपी कर लेते हैं और उसे ही कंपनियों में भेज देते हैं। ऐसा करना न केवल घातक सिद्ध हो सकता है बल्कि कंपनियाँ आपके इस आलस भरे प्रयास से ही समझ जाएँगी कि आवेदनकर्ता का व्यक्तित्व कैसा होगा। सीवी में क्या होना चाहिए इस बारे में जानते हैं।

* कंपनी के मानव संसाधन विभाग के संबंधित व्यक्ति के पास आपका बायोडाटा देखने के लिए मात्र 120 सेकंड होते हैं। बायोडाटा सरल व स्पष्ट बनाएँ।

* सबसे पहले आपकी मुख्य शैक्षणिक योग्यता को लिखें और बाद में अन्य।

* आप अपनी जिन विशेषताओं को प्रमुख रूप से बताना चाहते हैं उन्हें बोल्ड या इटेलिक फॉन्ट में दें।

* सीवी में आपके जीवन का उद्देश्य क्या है यह स्पष्ट होना जरूरी है।

* अगर आपके पास पढ़ाई के अलावा भी कुछ अतिरिक्त उपलब्धियाँ हैं उन्हें जरूर लिखें। उपलब्धियाँ भले ही छोटी हों, पर उनका जिक्र जरूर करें।

* शैक्षणिक योग्यता व अनुभव को वर्तमान के क्रम से लिखें यानी नौकरी में वर्तमान नौकरी जो कर रहे हैं या जो हाल ही में छोड़ी है उसे पहले लिखें बाद में अन्य।

* अगर आपने शैक्षणिक योग्यता के अलावा भी अन्य सेमिनार या अन्य कोई पाठ्यक्रम किया है तो उसका जिक्र करें। इस बात का जिक्र जरूर करें कि आपको कितनी भाषाएँ आती हैं।

* ध्यान जरूर रखें कि आप कौन-सी कंपनी में सीवी भेज रहे हैं। उस कंपनी की जरूरत के मुताबिक ही आप सीवी को बनाएँ।

* अगर आप करियर शिफ्ट (उदाहरण- सेल्स से फायनेंस या अन्य क्षेत्र में) कर रहे हैं तब सीवी में इस बात का उल्लेख जरूर करें कि आप सभी तरह के कार्य करने में सक्षम हैं।

* वेतन के बारे में निगोशिएबल लिखेंगे तब अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

* बहुत ज्यादा वैयक्तिक जानकारी भी न दें जैसे कितने बच्चे हैं आदि।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट