dharma sangrah
✕

ऐसा करें कि बने आपकी पहचान

वेबदुनिया डेस्क

Written By WD
Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2012 (18:33 IST)
FILE
अक्‍ सर लोग ऑफिस या कंपनी में अपने कार्य से अपनी पहचान नहीं बना पाते। जिस पद पर रहते हैं, उससे ऊंचा पद पाने की कोशिश ही नहीं करते। सफलता के लिए संघर्ष करने का जज्बा उनके मन में नहीं रहता।

वह सब कुछ उस बाज के बच्चे की तरह है जो जीवन भर मुर्गी के बच्चों के बीच अपनी पहचान की तलाश करता रहा। एक बाज का अंडा मुर्गी के अंडों के बीच आ गया। कुछ दिनों बाद उन अंडों में से चूजे निकले। बाज का बच्चा भी मुर्गी के उन चूजों के साथ बड़ा होने लगा। उसका व्यवहार भी मुर्गी के बच्चों की तरह हो गया।

वह भी मुर्गी के बच्चों जितना ही उड़ पाता। थोड़ी देर उड़ने के बाद पंख फड़फड़ाते हुए नीचे आ जाता। बाज के बच्चे ने एक दिन एक पक्ष‍ी को आकाश में उड़ते देखा। उसने मुर्गी के चूजों से पूछा कि यह कौनसा पक्षी है जो इतनी ऊंचाई पर उड़ रहा है।

तब चूजों ने उसे बताया कि वह पक्षियों का राजा बाज है। वह बहुत ताकतवर और विशाल होता है। तुम आकाश में उड़ नहीं सकते क्योंकि तुम एक चूजे हो। बाज के बच्चे ने भी उन चूजों की बातें सच मान कभी ऊंचा उड़ने की कोशिश नहीं की।

वह जिंदगी भर अपनी असली पहचान को नहीं जान पाया और मर गया। ऐसी परिस्थितियां हमारे साथ न बने, इसके लिए आवश्यक है कि अपने कार्य में परफेक्शन लाएं। रिस्क लें। हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करें, तभी तो हमें पहचान मिलेगी और साथ ही हमारी उन्नति के रास्ते भी खुलेंगे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट