dharma sangrah
✕

आधी-अधूरी कोशिशों से बचें

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 13 अगस्त 2010 (10:33 IST)
- अनुराग तागड़े

ND
कोशि‍श करने वालों की कभी हार नहीं होती...! इस कवि‍ता को बचपन से लेकर अब तक कई बार पढ़ चुके हैं। कवि‍ता का संदेश स्‍पष्ट है हमें कोशि‍श करते रहना चाहि‍ए। प्रश्न उठता है कि‍ इस कोशि‍श को आपने कि‍स स्तर पर कि‍या है? क्‍या आपने सि‍र्फ दि‍खावे के लि‍ए प्रयत्‍न कि‍ए और उसे अपनी कोशि‍श बताया?

अक्‍सर यह देखने में आता है कि‍ युवा साथी अपनी काबि‍लि‍यत नहीं होने के बाद भी केवल दोस्‍तों को दि‍खाने के लि‍ए और परि‍वार वालों की बात रखने के लि‍ए नाकाम कोशि‍शे करते रहते हैं और मूल मुद्दे को अनदेखा करते हैं। चलि‍ए इस बात को एक छोटी सी कहानी से समझते हैं :

जंगल के राजा शेर को एक बार इस बात का एहसास हुआ की उसकी अब उम्र हो चुकी है और उसे अब राजा के पद पर नहीं रहना चाहिए। शेर के इस निर्णय को लेकर जंगलभर में चर्चाओं का दौर आरंभ हो गया। सभी अपने तरह से कयास लगाने लगे। शेर ने कुछ समय बाद घोषणा कर दी कि अब जंगल का राजा बंदर होगा।

शेर ने अपने निर्णय के पीछे लॉजिक यह दिया कि बंदर दिनभर जंगल में घूमता रहता है और उसे पूरे जंगल की जानकारी भी है। बंदर इस निर्णय से इतना खुश हुआ कि एक दिन जंगल भर में कूदता फिरा। खैर, बंदर ने राजा का पद ले लिया और राजा की तरह वह जंगल में घूमने भी लगा। एक दिन एक बकरी हाँफती हुई बंदर के पास आई और उससे कहने लगी ... 'ओ जंगल के राजा, मेरे बच्चे को बचाओं शेर ने उसे पकड़ लिया है।'

ND
बंदर काफी जोश में भर गया और अपने राजा होने के नाते वह बकरी को बोला तुम मेरे साथ चलो मैं देखता हूँ। यह जंगल में क्या हो रहा है। बंदर जैसे ही घटनास्थल पर पहुँचा, शेर बकरी के बच्चे को अपने पंजे में दबाए था और बस खाने ही वाला था। बकरी दूर ही खड़ी थी और बंदर शेर के आसपास के पेड़ों पर लगातार उछलकूद करने लगा।

वह काफी जोश में भरा था। कुछ समय तक बंदर को इस तरह से उछल-कूद करते देख बकरी को गुस्सा आ गया। वह बंदर के पास जाकर बोली राजा आप कर क्‍या रहे हैं? शेर मेरे बच्‍चे को खा जाएगा कुछ करि‍ए। बंदर बोला देखो बकरी मैं अपनी तरफ से पूरी कोशि‍श कर रहा हूँ, तुम देख रही हो ना मैं कि‍तनी मेहनत कर रहा हूँ। इतनी देर में शेर ने बकरी के बच्‍चे को खा लि‍या।

दोस्‍तों, बंदर ने अपनी योग्‍यता और क्षमता को आँका था और राजा बन बैठा। उसने बकरी से कहा कि‍ वो प्रयत्‍न कर रहा है। परंतु ऐसे प्रयत्‍नों के बारे में आप यह भी नहीं कह सकते कि‍ कोशि‍श करने वालों की हार नहीं होती...! बल्‍कि‍ ऐसे मामलों में हार नि‍श्चि‍त होती है। कोशि‍श करने वालों की हार नहीं होती है बशर्ते कोशि‍श सही दि‍शा में की गई हो।

अपने आपको पहचानें
युवा साथी इस बात को जरूर स्‍वीकार करेंगे कि‍ भले ही हम कि‍सी भी करि‍यर वि‍शेषज्ञ के पास चले जाएँ या अनुभवी व्‍यक्ति‍ से बातचीत करें। व्‍यक्ति‍ अपनी क्षमता का आंकलन स्‍वयं सबसे बेहतर कर सकता है। आपको कला के क्षेत्र में जाना है लेकि‍न आप परि‍वार के दबाव में मेडि‍कल की प्री एग्‍जाम दे रहे हैं। तब क्‍या आप स्‍वयं के साथ न्‍याय कर रहे हैं।

आपका दोस्‍त कि‍सी परीक्षा में पास हो गया इसका मतलब यह तो नहीं कि‍ आप भी उस परीक्षा में पास हो ही जाएँ। करि‍यर के मामले में वहीं करना चाहि‍ए जो आपका दि‍ल कहे। वरना जिंदगी भर आप खुद को कोसते रहेंगे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट