kalsarpa dosh calculator
✕

अपनी ब्रांडिंग है जरूरी

Written By ND
Published: सोमवार, 27 दिसंबर 2010 (11:03 IST)
- योगेश बंसल
ND
डिजिटल वर्ल्ड में अपने आपको प्रस्तुत करना बेहद आसान और महत्वपूर्ण हो चला है। खासकर उन लोगों के लिए जो अपने करियर को लेकर बहुत सजग हैं।

इंटरनेट की दुनिया में नेटवर्किंग साइट, खासकर करियर नेटवर्किंग साइट, के जरिए आप 'खुद की ब्रांडिंग' कर सकते हैं। यह बेहद जरूरी है कि आप नेटवर्किंग रिश्ता सही राह पर लेकर जाएँ। इसके अलावा यह भी देखना जरूरी है कि आप जिस नेटवर्किंग साइट पर रजिस्टर कर रहे हैं वह आपका करियर ग्राफ ऊपर ले जाने के लिहाज से सही है।

एक बार अपने आपको को नेटवर्किंग साइट में शामिल करने के बाद अपका अस्तित्व दुनिया भर के लोगों के समक्ष जाहिर हो जाएगा। इस बदलते समय के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण बात यह भी है कि आप खुद की ब्रांडिंग करने के लिए नए गुणों की तलाश करें। अब आप कोई प्रोफ्रेशर नहीं हैं, न ही कर्मचारी और केवल एक जॉब शीर्षक। अब आप एक 'ब्रांड' हैं।

ब्रांडिंग एक ऐसी चीज है जिसे सीखना भी आवश्यक है। एक प्रोफेशनल के लिए जरूरी है कि वह अपने रोजगार सुरक्षा को बनाए और ब्रांडिंग इसका महत्वपूर्ण अंग है। इंटरनेट के विकास के साथ-साथ, खासकर गूगल के उदय के बाद यह काफी गंभीर हो गया है कि जब ऑनलाइन नियोक्ता या बिजनेस पार्टनर आपके नाम से सर्च करेगा तो किस तरह की जानकारी सामने आती है।

इसलिए यह प्रासंगिक हो गया है कि अपनी ब्रांडिंग सही संदेश के साथ की जाए, नहीं तो गूगल आपका प्रासंगिक संदेश गलत तरीके से भी पेश कर सकता है।

जैसा कि मैंने कहा कि आपको नेटवर्किंग साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट जैसे 'अपना सर्किल डॉट कॉम' या अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक, ऑर्कु ट आदि में अपने बारे में सही संदेश देना जरूरी है क्योंकि आपकी स्थिति इन नेटवर्किंग साइटों पर काफी कुछ बयान कर जाती है। इससे कोई मतलब नहीं आपने नियोक्ता के समक्ष क्या बातें की हैं।

आजकल नियोक्ता नियुक्ति का निर्णय इन नेटवर्किंग साइट पर लोगों की प्रोफाइल की समीक्षा करने के बाद ही करते हैं। यह प्रवृत्ति देखते हुए उम्मीदवारों को कुछ संकेत शब्दों का प्रयोग कर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, विशेषज्ञता का स्तर और इंडस्ट्रीज में अनुभवों का विवरण देना काफी महत्वपूर्ण है।

जैसे कि वह नेटवर्किंग साइट पर विचार का आदान-प्रदान करते वक्त प्रतिदिन होने वाली रोचक घटनाओं के बारे में बात कर सकते हैं।

ND
एक खास सुझाव यह भी कि उम्मदीवारों को अपनी कोई ऐसी फोटो या वन-लाइनर नहीं डालनी चाहिए जिससे कि उसके व्यक्तित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। यहाँ अन्य कदम जो आप उठा सकते हैं कि आप अपने दोस्तों या अध्यापकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुझाव प्राप्त करें।

सुझाव तीन प्रकार से कार्य कर सकते हैं - वह दूसरों के समक्ष आपकी महत्ता दर्शाते हैं, किसी के लिए काम करने वाला व्यक्ति यदि सुझाव देता है तो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये सभी चीजें आपको अपनी मार्केटिंग करने में सहयोगी साबित हो सकती हैं।

कॉलेज विद्यार्थियों या ग्रेजुएट युवा जो रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए सुझाव है कि वह अपनी प्रोफाइल में ऐसा कुछ न लिखें जिससे नियोक्ताओं पर उलटा असर पड़े या आपकी स्थिति खतरे में पड़ जाए। एक बात का और ध्यान रखें कि अपने नेटवर्क में ऐसे लोगों को जोड़ें जो असल में आपका व्यक्तित्व दर्शाते हों।

इससे नियोक्ता अच्छे प्रोफेशनल्स को साथ में देख कर आसानी से प्रभावित हो सकता है। इसके अतिरिक्त एक अच्छा विचार यह भी है कि आप नेटवर्किंग साइट पर ऐसी फोटो लगाएं जिसमें आपका स्मार्ट दिखें और आत्मविश्वास झलकता हो।

करियर नेटवर्किंग साइट भारत के साथ-साथ विदेशों में भी आपके विकास के लिए सहयोगी साबित हो सकते हैं। ब्लॉग या समुदाय बनाने से विस्तृत रूप से आपकी पहचान बढ़ जाती है।

( लेखक 'अपना सर्किल डॉट कॉम' के सीईओ एवं संस्थापक हैं)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट