dharma sangrah
✕

अगर है दफ्तर में पहला दिन...

Written By ND
Updated: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2010 (15:41 IST)
- संजय मेहरा

ND
ND
ऑफिस में यदि आपका पहला दिन है तो जाहिर है आप उत्साहित तो होंगे ही, साथ ही साथ, कुछ परेशानी में भी होंगे। वहाँ आप अपना सामंजस्य बिठा पाएँगे या नहीं? क्या ऑफिस के लोगों को आप अपना दोस्त बना पाएँगे या नहीं? वहाँ पर सबका व्यवहार कैसा होगा? ये सब बातें आपको परेशान करती हैं। यदि आप थोड़ा सा ध्यान दें तो इस परेशानी से आप निजात पा सकते हैं। बताते हैं कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जिससे आप ऑफिस के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं -

पहनावा-

ऑफिस में पहला दिन है तो बेहतर होगा कि प्रोफेशनल ड्रेस ही पहनें।

आपकी पोस्ट पर आपका पहनावा निर्भर करता है। अगर आप मैनेजर की पोस्ट पर अपॉइंट किए गए हैं तो पैंट-कोट आपकी पहली पसंद हो सकती है।

पुरुष गाढ़े रंग के ट्राउजर के साथ हलके रंग की शर्ट ट्राय करें। चेक शर्ट भी आजमा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत बड़ी चेक न ही पहने तो ठीक है।

लड़कियाँ फॉर्मल ड्रेस पहन सकती हैं। भारतीय पोशाक पहनना चाहती हैं तो साड़ी या सूट सलवार पहनें, मगर कोशि‍श करें कि रंग ज्यादा गाढ़े न हों। जितना संभव हो सरल बनकर रहें। ओवर मेकअप आपको सुंदर बनाने के बजाय मजाक का पात्र बना सकता है।

लड़कों को जूतों की ओर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। काले रंग के जूते ही पहनें ।

ऑफिस में किसी तरह का ड्रेस कोड न होने के बावजूद पहले दिन जींस पहनकर न जाएँ।

ND
ND
बातचीत का तौर-तरीका-

ऑफिस का पहला दिन है तो बेहतर होगा कि ज्यादा बातचीत न करें। किसी भी चर्चा पर सहमति या असहमति न जताएँ। बहस करने की कोई जरूरत नहीं है। अपनी बातें न रखकर बेहतर है दूसरों की बातें ध्यान से सुनें।

अपने सहकर्मियों के साथ औपचारिक तौर पर अपना परिचय दें। पहले दिन ज्यादा फ्रेंडली होने की जरूरत नहीं है। अपने सहकर्मियों को समझने की कोशिश करें।

जो आपकी सहायता कर रहे हों, उनको धन्यवाद कहना न भूलें। ध्यान रखें इससे भविष्य में वह आपकी सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे।

व्यवहार भी अच्छा रखें-

ऑफिस में पहले दिन देर से न आएँ। समय से पहले पहुँचना ज्यादा बेहतर होगा। तब तक ऑफिस से न निकलें जब तक कोई कह न दे। समय से ज्यादा रुकने से काम के प्रति लगन को दूसरे जरूर समझेंगे।

सकारात्मक सोच अपनाएँ। इससे आप जो भी काम करेंगे वह सही ही होगा। पहले दिन ऑफिस में किसी असुविधा का सामना करना पड़े तो भी शिकायत न करें। इससे आपकी सहनशक्ति झलकती है।

पहले दिन ऑफिस में काम कम दिया जाता है। अगर आपका काम जल्दी खत्म हो जाता है तो खुद से काम और भी माँग लें। इस इंतजार में न रहें कि कोई आकर आपको काम देगा, तभी आप काम करना पसंद करेंगे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट