सम्बंधित जानकारी
- Lexus पुरानी कारों के बाजार में उतरने को तैयार, 2025 तक भारत में पेश करेगी पहला इलेक्ट्रिक वाहन
- Maruti Suzuki Grand Vitara को मिला पेडेस्ट्रेन सेफ्टी अलार्म फीचर, कीमत में 4000 की बढ़ोतरी
- BMW ने लॉन्च की मेड इन इंडिया SUV BMW X5, कीमत 93.90 लाख से शुरू
- Maruti Suzuki ने Fronx का सीएनजी मॉडल किया लॉन्च, कीमत 841500 रुपए से शुरू
- Hyundai Exter : Tata Punch को टक्कर देने आई ह्यूंदै की सबसे सस्ती कार, 27 kmpl का माइलेज, 6 एयर बैग, 60 कनेक्टेड फीचर्स कीमत सिर्फ...
Range Rover Velar का फेसलिफ्ट हुआ लॉन्च, टेक्नोलॉजी और डिजाइन में बड़े बदलाव, कीमत 93 लाख रुपए
Range Rover Velar
Range Rover Velar में 1998cc का 4 सिलेंडर 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इंजन के साथ 8-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इंजन परफॉरर्मेंस पहले की तरह ही दमदार रहने वाली हैं ये Velor फेसलिफ्ट सिर्फ HSE ट्रिम वैरिएंट में उपलब्ध होगी।
पेट्रोल इंजन 246 bhp की पावर और 365 nm का टॉर्क जनरेट करता है और डीजल इंजन में 201 bhp की पावर और 420 Nm का टॉर्क जनरेट करता हैं।
कंपनी ने इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट सीट हीटिंग और वेंटिलेशन दोनों फंक्शन के साथ, पावर्ड टेल गेट,टेरेंन रिस्पांस, ऑफ रोड जैसे तमाम फीचर्स ऑफर कर रही है।
कैसा है डिजाइन : नई Range Rover Velar फेसलिफ्ट में नई ग्रिल, नए LED हेडलाइट्स, और अपडेटेड बम्पर शामिल हैं। नए डिज़ाइन ने एरोडाइनामिक प्रदर्शन को भी बेहतर बनाया है।
वेलार फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कई सुधार किए गए हैं। नई लग्ज़री सीटें, ताजा उपकरणों के साथ अद्भुत नवीनतम टेक्नोलॉजी और आलीशान इंटीरियर नई कार में दिखाई देगा। Edited By : Sudhir Sharma
