Hanuman Chalisa
✕

जेटली से सवाल, मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है?

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (16:44 IST)
साल 2018-19 के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट की घोषणा कर दी है। बजट में एक ओर जहां किसानों, गरीब तबके के लोगों, महिलाओं व उद्योगियों के लिए योजनाओं व सौगातों की भरमार दिखी वहीं दूसरी ओर मिडिल क्लास के लिहाज से यह बजट कुछ खास नहीं रहा। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर कंपनियों के टैक्स में कटौती तक यह बजट काफी लुभावना तो रहा, लेकिन देश की मिडिल क्लास की उम्मीदें इस बजट से पूरी होती नजर नहीं आ रही हैं। 
 
यह बात सोशल मीडिया में लोगों की प्रतिक्रियाओं से साफतौर पर नजर आ रही है। बजट की घोषणा के बाद से ही देश के ट्वीटबाजों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा सा खोल दिया है। राष्ट्रपति व राज्यपाल समेत सांसदों के वेतन व भत्तों में हुई बढ़ोत्तरी ने मिडिल क्लास के जख्मों पर नमक की तरह काम किया है। 
 
ट्वीटबाज अपने ट्वीट रूपी बाणों से किस तरह सरकार को निशाना बना रहे हैं यह देखना विपक्षियों के लिए काफी सुखप्रद होगा। आइए देखते हैं बजट को लेकर ट्विटर पर कैसी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

1. बजट में किसे क्या मिल? पढ़ें ट्वीटबाजों के शब्दों में। 
 
 
 

2. सांसदों के भत्ते बढ़ने पर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया रही। 
3. इस ट्वीट में मिडिल क्लास की भावनाएं साफ झलक रही हैं। 

4. लोगों ने जेटली के सामने एक विकल्प भी रखा है। 
5. मिडिल क्लास का हर व्यक्ति फिलहाल सरकार से यही सवाल पूछ रहा है। 
6. मिडिल क्लास के मोदी समर्थक। 

7. मोदी समर्थकों का भी उड़ा मजाक। 
8. इन्होनें तारीफ के लहजे में ही विरोध दर्शा दिया। 
9. बजट के समर्थन में भी दिखे कुछ लोग। 
आम बजट पर लोगों की असली प्रतिक्रिया तो अगले साल होने वाले चुनावों के बाद ही नजर आएगी, तब तक इस बजट के विश्लेषण में लगे रहिए। सही तरह से क्रियान्वित होने की स्थिति में यह बजट भी बुरा नहीं है, वरना कागजी ख्वाब तो हमेशा नुकसानदायक ही होते हैं। 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख