sawan somwar

आईआरसीटीसी, आईआरएफसी और इरकॉन शेयर बाजार में

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (00:34 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने रेलवे के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए अतिरिक्त संसाधन के वास्ते पूंजी बाजारों में उतरने का फैसला करते हुए रेलवे की 3 प्रमुख कंपनियों आईआरसीटीसी, आईआरएफसी और इरकॉन को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव किया है। 
 
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को संसद में आम बजट 2017-18 प्रस्‍तुत करते हुए कहा कि आईआरसीटीसी, आईआरएससी और इरकॉन जैसे सरकारी क्षेत्र के रेलवे उद्यमों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार समेकन, विलय और अधिग्रहणों के जरिए केंद्रीय सरकारी क्षेत्र के उद्यमों को सुदृढ़ करेगी और जल्‍द ही एकीकृत सरकारी क्षेत्र 'ऑयल मेजर' का सृजन किया जाएगा।
 
जेटली ने कहा कि शेयर बाजारों में सरकारी क्षेत्र के उद्यमों को समयबद्ध रूप से सूचीबद्ध करना सुनिश्चित करने के लिए सरकार संशोधित प्रक्रिया लागू करेगी। उन्‍होंने कहा कि पिछले बजट में घोषित विनिवेश नीति जारी रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि 10 सीपीएसई के शेयरों से बने एक्‍सचेंज ट्रेड फंड (ईटीएफ) को हाल ही में बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। सरकार शेयरों में आगे विनिवेश के लिए ईटीएफ का इस्तेमाल करती रहेगी। उन्‍होंने कहा कि इसी अनुसार विविधीकृत सीपीएसई स्‍टॉकों और अन्‍य सरकारी कंपनियों साथ एक नया ईटीएफ अगले वर्ष शुरू किया जाएगा। (भाषा)
 
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख