ramcharitmanas
✕

बजट पर आयोग को मिला सरकार का जवाब

Updated: बुधवार, 11 जनवरी 2017 (17:47 IST)
नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केन्द्रीय बजट को टालने की विपक्ष की मांग पर चुनाव आयोग को केन्द्र सरकार का जवाब मिल गया है।
 
सरकार ने इस बार आम बजट 28 फरवरी के बजाय एक फरवरी को पेश करने का निर्णय लिया है जिसका विपक्षी दलों ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विरोध किया है और इसे टालने के लिए चुनाव आयोग से गुहार लगाई है। आयोग ने इस पर सरकार से जवाब मांगा था। विपक्षी दलों का कहना है कि चार फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता बजट में की जाने वाली घोषणाओं से प्रभावित हो सकते हैं।
 
चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा है कि आयोग को सरकार का जवाब मिल गया है और इसका अध्ययन किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार यह माना जा रहा है कि सरकार ने संसद के बजट सत्र के निर्धारित नए कार्यक्रम के अनुसार ही एक फरवरी को बजट पेश करने का मन बनाया हुआ है और आयोग को इस बारे में बता दिया है।
 
विपक्षी दलों का कहना है कि उन्हें 31 जनवरी से बजट सत्र बुलाने पर कोई एतराज नहीं है लेकिन विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 8 फरवरी को होने के बाद ही बजट पेश किया जाना चाहिए, जिससे कि सरकार मतदाताओं को प्रभावित न कर सके। (वार्ता) 
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख