Daily Horoscope
✕

बजट में नोटबंदी पर क्या बोले जेटली...

Updated: बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (15:29 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को 'साहसी व निर्णायक' कदम करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसका अर्थव्यवस्था पर बहुस्तरीय प्रभाव होगा और इससे बड़ी, साफ व वास्तविक जीडीपी सृजित होगी।
 
आम बजट 2017-18 पेश करते हुए उन्होंने कहा कि हम अनौपचारिक से औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर जा रहे हैं और सरकार को अब सार्वजनिक धन के विश्वसनीय संरक्षक के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी अनेक कदमों की श्रृंखला में एक साहसी व निर्णायक कदम है जिससे बड़ी, स्वच्छ व वास्तविक जीडीपी का नया चलन सामने आएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी का अर्थव्यवस्था पर अस्थायी असर रहेगा जबकि कर राजस्व व ऊंची जीडीपी वृद्धि के रूप में दीर्घकालिक फायदे होंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा करते हुए 500 व 1,000 रुपए के मौजूदा नोटों को चल से बाहर कर दिया। सरकार ने इस पहल को कालेधन व भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कदम करार दिया था। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख