ganesh chaturthi

खेल बजट में मामूली इजाफा

Updated: सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (15:21 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को यहां संसद में पेश 2016-17 के केंद्रीय बजट में खेल मंत्रालय के लिए आवंटन में पिछले साल की तुलना में 50 करोड़ 87 लाख रुपए का मामूली इजाफा किया है।
 
जेटली ने योजना व्यय के तहत 1,400 करोड़ रुपए जबकि गैर योजना व्यय के तहत 192 करोड़ रुपए आवंटित करते हुए कुल 1,592 करोड़ रुपए खेल मंत्रालय के लिए आवंटित किए। पिछले साल कुल 1,541 करोड़ 13 लाख रुपए आवंटित किए गए थे।
 
योजना व्यय में पिछले साल की तुलना में 10 करोड़ 82 लाख रुपए जबकि गैर योजना व्यय में 40 करोड़ 15 लाख रुपए का इजाफा किया गया है। पूर्वोत्तर के क्षेत्रों के योजना के तहत आवंटन पिछले साल के 150.23 करोड़ रुपए की तुलना में संशोधित करके 144.98 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
 
राष्ट्रीय शिविरों के आयोजन की जिम्मेदारी रखने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण को 11.91 करोड़ रुपए के इजाफे के साथ इस साल 381.30 करोड़ रुपए दिए गए हैं। खेल संस्थानों को सहायता के लिए 545.90 करोड़ रुपए रखे गए हैं। युवा मामलों और एनएसएस योजना के तहत 215.70 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
 
पिछले साल की तुलना में इस बार भी डोपिंगरोधी गतिविधियों के लिए 12 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।(भाषा)
 
Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव