dharma sangrah
✕

आम बजट से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Updated: सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (08:14 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बजारों में गत सप्ताह ढाई प्रतिशत तक की गिरावट के बाद अब निवेशकों की निगाह बजट पर होगी।
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली सोमवार को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए आम बजट संसद में पेश करेंगे। यदि बजट निवेशकों को भाया तो बाजार गिरावट से उबरने में कामयाब रह सकता है। इसके अलावा विदेशी शेयर बाजारों की हलचल, कोर उद्योगों के उत्पादन के आंकड़े तथा विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़ों का असर भी बाजार की धारणा को प्रभावित करेगा। विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े मंगलवार को तथा सेवा क्षेत्र के गुरुवार को आने हैं।
 
बजट से पहले निवेशकों की सतर्क बिकवाली तथा विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी के कारण 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स 2.34 प्रतिशत यानी 554.85 अंक लुढ़ककर 23154.30 अंक पर रहा। 
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 2.51 फीसदी यानी 181 अंक फिसलकर 7029.75 अंक पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में विदेशी शेयर बाजार भी गिरावट में रहे जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। बीएसई की मझौली कंपनियों का सूचकांक मिडकैप 2.34 प्रतिशत और छोटी कंपनियों का सूचकांक स्मॉलकैप 3.25 प्रतिशत फिसल गया।
 
सप्ताह की शुरुआत मजबूत रही। सोमवार को सेंसेक्स 79.64 अंक की तेजी में रहा, लेकिन मंगलवार को बैंकिंग और सार्वजनिक कंपनियों के समूहों में हुई बिकवाली से यह 1.59 प्रतिशत यानी 378.61 अंक लुढ़क गया। बुधवार को यह 321.25 अंक तथा गुरुवार को 112.93 अंक फिसल गया। 
 
अंतिम दिन सेंसेक्स 178.30 अंक चढ़कर 23 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 23154.30 अंक पर बंद होने में कामयाब रहा, हालांकि यह साप्ताहिक गिरावट को टाल नहीं सका। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों के भाव गिरे जबकि 6 में बढ़त देखी गई। (वार्ता)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार