ganesh chaturthi

गरीब मरीजों के लिए बजट में क्या है खास...

Updated: सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (15:46 IST)
नई दिल्ली। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के इलाज के लिए सरकार एक नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शुरू करेगी जिसमें प्रति परिवार 1 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा।
 
इस प्रस्तवित योजना के तहत ऐसे परिवार के 60 साल से अधिक आयु वाले बीमार लोगों को 30 हजार रुपए का अतिरिक्त टॉपअप पैकेज दिया जाएगा।
 
वित्त वर्ष 2016-17 का बजट प्रस्ताव पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गंभीर बीमारियां अप्रत्याशित और बड़े खर्च का अकेला सबसे महत्वपूर्ण कारण हैं, जो प्रतिवर्ष लाखों परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे ले जाता है। परिवार के सदस्यों की गंभीर बीमारी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आर्थिक स्थिति पर भी भारी असर डालती है और उनकी आर्थिक सुरक्षा की बुनियाद हिला देती है।
 
उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों की मदद करने के लिए सरकार एक नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शुरू करेगी जिसमें प्रति परिवार 1 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी के 60 वर्ष और इससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए 30 हजार रुपए का एक अतिरिक्त टॉपअप पैकेज प्रदान किया जाएगा।
 
वित्तमंत्री ने साथ ही कहा कि किफायती कीमतों पर स्तरीय औषधियां बनाना एक मुख्य चुनौती रही है और सरकार जेनेरिक औषधियों की आपूर्ति बढ़ाएगी।
 
उन्होंने कहा कि इसके लिए ‘प्रधानमंत्री की जन औषधि योजना' के तहत 2016-17 के दौरान 3 हजार स्टोर खोले जाएंगे। (भाषा)
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं