biodatamaker

विपक्ष बोला, खोखला और दर्दनाक बजट...

Updated: शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (20:03 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के पहले पूर्ण बजट को विपक्ष ने शुक्रवार को खोखला और दर्दनाक बताते हुए कहा कि इसमें दृष्टिकोण का अभाव है। साथ ही विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह बजट भाजपा सरकार की अमीरों और कॉर्पोरेट को धन वापसी है।
 
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बजट केवल कॉर्पोरेट और उद्योगों के  लिए है। यह गरीब समर्थक बजट नहीं है। यह भाजपा सरकार की उन अमीरों और कॉर्पोरेट को की  गई धन वापसी है जिन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान उनका समर्थन किया था। यह बजट केवल  वादों के बारे में है।
 
कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जहां बजट को खोखला और पीड़ादायक बताया वहीं जयराम  रमेश ने बजट को ‘धन वापसी’ कार्यक्रम करार दिया। रमेश ने आरोप लगाया कि आपने (भाजपा)  चुनाव में लिया था। आप लौटा रहे हैं।
 
गरीबों के लिए ‘अच्छे दिन’ लाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने  कहा कि बजट का मकसद कॉर्पोरेट की मदद करना है। इसे केवल अमीरों और बड़े पूंजीपतियों को  ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह आम आदमी के हित में नहीं है।
 
बजट को दस में से दो अंक देते हुए लोकसभा में बीजद (बीजू जनता दल) नेता भृतुहरि मेहतबा ने  कहा कि बजट से काफी निराशा हुई है, क्योंकि इसमें किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया है।
 
उनके विचारों के विपरीत उनकी ही पार्टी के जय पांडा ने बजट को बिग बैंग बताया जिससे  अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा और उद्योग तथा विनिर्माण क्षेत्र के लिए संभावनाओं में इजाफा  होगा। (भाषा)
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं सोनम यादव