dharma sangrah
✕

कालाधन रखने वालों की अब खैर नहीं

Updated: शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (19:15 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कालेधन को संगीन अपराध मानते हुए इस पर लगाम लगाने  के लिए वर्तमान सत्र में एक नया विधेयक लाने की शुक्रवार को घोषणा की और साथ ही विदेशी  संपत्ति छिपाने वालों को 10 वर्ष कारावास की सजा और कर एवं संपत्ति को छिपाने वालों पर कर की  मौजूदा दर से 300 प्रतिशत जुर्माना लगाने समेत कई कठोर कदम उठाने प्रस्ताव किया।









 

 
 
लोकसभा में 2015-16 का आम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि कालेधन पर अंकुश  लगाने के लिए यह कानून उनके कर प्रस्तावों का पहला और प्रमुख आधार बनेगा। इस विधेयक में  आय एवं संपत्ति छुपाने तथा विदेशी संपत्ति के संबंध में करवंचना के लिए 10 वर्ष की कड़ी सजा का  प्रावधान किया जाएगा। इन अपराधों को संगीन अपराध माना जाएगा और ऐसे अपराधों के लिए आय  और संपत्ति पर लगने वाले कर की मौजूदा दर से 300 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।
 
वर्तमान सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कालेधन पर लगाम लगाने के लिए  बेनामी लेन-देन रोकथाम के लिए भी एक नया कानून इसी सत्र में लाने की भी घोषणा की। नए कानून के तहत 1 लाख से अधिक की किसी भी खरीद और बिक्री के लिए पैन देना अनिवार्य कर दिया जाएगा और 20 हजार से अधिक का लेन-देन नकद किए जाने पर रोक लगा दी जाएगी।
 
जेटली ने कहा कि इस कानून से बेनामी संपत्ति कुर्क करने के साथ अभियोग चलाने का मार्ग प्रशस्त  हो सकेगा और बेनामी संपत्ति के जरिए विशेष तौर पर रियल इस्टेट क्षेत्र में कालाधन सृजन करने क  रास्ते बंद किए जा सकेंगे। 
 
वित्तमंत्री ने कहा कि नए विधेयक में आयकर विवरणी दाखिल न करने और अधूरी जानकारी के  दाखिल करने पर 7 वर्ष की कड़ी सजा का प्रावधान होगा। बैंकों, वित्तीय संस्थानों और व्यक्तियों के  मामले में इस विधेयक के आधार पर कार्रवाई की जा सकेगी। वित्तमंत्री ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन  अधिनियम 1999 फेमा तथा धनशोधन कानून-2002 में बदलाव किए जाने का भी प्रस्ताव किया  है।
 
जेटली ने अवैध रूप से विदेशों में जमा किए गए कालेधन की तलाश जारी रखने और वापस लाने  की सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 9 माह में इस समस्या के  समाधान के लिए कई उपाय किए हैं।
 
जेटली ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' और घरेलू विनिर्माण से देश में विकास होगा और निवेश में तेजी  आएगी, इससे रोजगार पैदा होंगे। इससे मध्यम श्रेणी के करदाताओं को फायदा होगा और देश में  न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन से पैदा हुए माहौल से व्यवसाय करने में सुविधा होगी। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन