dharma sangrah
✕

रेल बजट से बढ़ेगी महंगाई

Written By भाषा
Published: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013 (20:08 IST)
FILE
नई दिल्ली। अर्थशास्त्रियों का मत है कि रेलवे द्वारा खाद्यान्न, पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरक जैसी सभी प्रमुख वस्तुओं के माल ढुलाई भाड़े में वृद्धि से मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ेगा।

आरपीजी फाउंडेशन के मुख्य अर्थशास्त्री पई पानांदीकर ने कहा कि निश्चित तौर पर इससे परिवहन लागत बढ़ेगी। कोयला और सीमेंट जैसे भारी उद्योगों के लिए परिवहन लागत कम से कम आधा प्रतिशत बढ़ेगी। इसके अलावा, मुद्रास्फीति में भी 0.25 प्रतिशत की तेजी आएगी।

उल्लेखनीय है कि जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर 6.62 प्रतिशत पर आ गई, जबकि इस दौरान खुदरा मुद्रास्फीति दहाई अंक (10.79) प्रतिशत पर बनी रही।

माल ढुलाई भाड़े में वृद्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एसबीआई की मुख्य अर्थशास्त्री बृंदा जागीरदार ने कहा कि बढ़ते राजकोषीय घाटे को देखते हुए यह बढ़ोतरी अपरिहार्य थी। हालांकि, इससे मुद्रास्फीति ऊंची बनी रहेगी।

जागीरदार ने कहा कि हमें मुद्रास्फीति से परे देखना होगा। बढ़ते राजकोषीय घाटे के चलते अर्थव्यवस्था दबाव में है। आर्थिक वृद्धि ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं इस बात से सहमत हूं कि यह एक सख्त कदम है, लेकिन इससे सुविधाएं बढ़ेंगी और सुरक्षा में सुधार होगा।

रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने 2013-14 के लिए रेल बजट में खाद्यान्न और दालों, पिग आयरन, हाई स्पीड डीजल, मूंगफली तेल, केरोसिन और एलपीजी जैसी चीजों पर मूल ढुलाई भाड़े में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का प्रस्ताव किया है।

क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डीके जोशी ने कहा कि इससे मुद्रास्फीति बढ़ेगी, लेकिन इसका बहुत व्यापक असर नहीं होगा क्योंकि मांग पहले से कमजोर बनी हुई है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की अर्थशास्त्री अनुभूति सहाय ने कहा कि मुद्रास्फीति इस बात पर भी निर्भर करेगी कि इस वृद्धि का कितना बोझ ग्राहकों पर डाला जाता है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा