Daily Horoscope
✕

मैंने कर दिया...मैंने कर दिया...

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013 (17:30 IST)
FILE
नई दिल्ली। रेलमंत्री पवन कुमार बंसल जब अपना रेल बजट भाषण तैयार कर रहे थे तो उन्हें शायद यह हर्गिज अंदाजा नहीं होगा कि वे जिस कविता की पंक्ति को पढ़ने जा रहे हैं, उसमें जताई गई आशंका सही साबित होगी।

उन्होंने आज रेल बजट पेश करते समय दुष्यंत की पंक्तियां पढ़ीं- ‘हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, कोशिश है कि सूरत बदलनी चाहिए, लेकिन इन पंक्तियों की आशंका आज लोकसभा में सही साबित हो गई क्योंकि बंसल विपक्ष के हंगामे के कारण अपना रेल भाषण पूरा नहीं कर सके।

बंसल ने रेल बजट के दौरान जिन पंक्तियों को अपनी प्रेरणा का स्रोत बताया वे क्रिस्टीन वैदर्ली की कविता ‘द सांग ऑप द इंजन’ से ली गई थीं।

अंग्रेजी में लिखी गई इस कविता का अनुवाद कुछ इस प्रकार है- ‘जब आप रेल में सफर करते हैं और रेल पहाड़ पर चढ़ती है, तो सिर्फ इंजन की आवाज सुनिए।

जो पूरी इच्छाशक्ति के साथ आपको लेकर ऊपर चढ़ता है हालांकि यह बहुत धीरे-धीरे चलता है, लेकिन यह एक छोटा सा गीत गाता है- मैं कर सकता हूं, मैं कर सकता हूं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने भाषण का समापन भी क्रिस्टीन वैदर्ली की इसी कविता की अंतिम पंक्तियों से किया। हालांकि विपक्ष के हंगामे के कारण अंतिम पंक्तियों को सुना नहीं जा सका।

यह अंतिम पंक्तियां इस प्रकार थीं- लेकिन बाद की यात्रा में... इंजन अभी भी गा रहा है। अगर आप बेहद शांति से सुनें...आप यह छोटा सा गीत सुनेंगे..मैंने सोचा था मैंने कर दिया...मैंने कर दिया...। और वह दौड़ पड़ता है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?