Hanuman Chalisa
✕

मनमोहन ने प्रणब मुखर्जी की पीठ ठोंकी

Written By भाषा
Published: शुक्रवार, 16 मार्च 2012 (15:04 IST)
FILE
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंदी के बीच आर्थिक विकास की गति तेज करने और मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के लिए वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी को बधाई दी है।

डॉ. सिंह ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2012-13 के लिए आम बजट प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि देश के सामने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंदी के नकारात्मक प्रभावों को बेअसर कर आर्थिक विकास की गति तेज करना तथा महंगाई की मार से आम लोगों को बचाने की दो प्रमुख चुनौतियां थीं और वित्तमंत्री दोनों मोर्चों पर कामयाब रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यद्यपि आर्थिक विकास की दर गिरकर 6.5 प्रतिशत तक पहुंच गई, लेकिन यह एशिया तथा दुनिया भर के कई देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति है और अर्थव्यवस्था का यह बेहतर प्रबंधन मुखर्जी की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

डॉ. सिंह ने कहा कि मंदी के दुष्प्रभावों से निबटने तथा मुद्रास्फीति पर काबू के बाद अब अगली चुनौती विकास दर की गति तेज करने तथा विकास के लाभों को सर्वजन सुलभ कराने की है और आशा करनी चाहिए कि अगले वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत बजट प्रस्तावों से उक्त लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे।

बजट में सब्सिडी पर नियंत्रण एवं कटौती के प्रस्तावों के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ मुश्किलें तो झेलनी ही पडती हैं। वैसे उनका कहना था कि बेहतर भविष्य के लिए कठिन फैसले करते समय उनकी कांग्रेस नीत संप्रग सरकार सहयोगियों को विश्वास में लेगी। (वार्ता)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा