Hanuman Chalisa
✕

बजट 2012 : फोन पर बतियाना हुआ महंगा

Written By भाषा
Published: शुक्रवार, 16 मार्च 2012 (21:34 IST)
FILE
मोबाइल फोन ग्राहकों का बिल बढ़ने जा रहा है क्योंकि सरकार ने सेवा कर दर को दस प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है ।

जीएसएम मोबाइल कंपनियों के संगठन सीओएआई ने कहा है कि सेवा कर बढ़ाने का यह कदम ग्रामीण टेलीफोनी तथा ग्राहकों के लिए वहनीय दर के लक्ष्य के लिए नुकसानदायक है।

सीओएआई ने कहा है कि लागत में वृद्धि का बोझ अंतत: ग्राहकों को सेवाओं के अधिक शुल्क के रूप में उठाना होगा।

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कहा है कि सेवा कर में बढ़ोतरी से ग्राहकों के लिए सेवाओं की लागत बढ़ेगी और इसका असर दूरसंचार कंपनियों के नफा-नुकसान बयान पर पड़ेगा।

सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज के अध्यक्ष वसेवोलोद रोजानोव ने कहा कि अनेक प्रणालीगत तत्वों को 2012-13 के बजट में सही किया गया है, अनेक चुनौतियां दूरसंचार उद्योग को प्रभावित करती रहेंगी।

उन्होंने कहा, सेवा कर को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने से मोबाइल फोन का मालिक होना महंगा हो जाएगा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल