Hanuman Chalisa
✕

त्रिवेदी मामले में असमंजस कायम

संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2012 (19:00 IST)
FILE
रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने अपने इस्तीफे की खबरों के बीच कड़ा रुख अख्तियार करते हुए गुरुवार को कहा कि रेल बजट पारित कराना उनकी जिम्मेदारी है। वहीं उन्हें हटाने की तृणमूल कांग्रेस की मांगों के सिलसिले में संसद के दोनों सदनों में आज हंगामा हुआ और सरकार ने कहा रेल मंत्री ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।

त्रिवेदी की जगह उनकी ही पार्टी के एक अन्य नेता मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाए जाने संबंधी खबरों पर प्रधानमंत्री ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि अगर इस तरह की कोई बात होती है तो हम उस पर विचार करेंगे।

इससे पहले लोकसभा में सदन के नेता प्रणब मुखर्जी ने कहा रेल मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। प्रधानमंत्री को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से संदेश मिला है जिस पर सक्रियता से विचार हो रहा है।

हालांकि त्रिवेदी ने इस्तीफे के सवाल पर संवाददाताओं से कहा रेलवे बजट को पारित कराने की जिम्मेदारी मेरी है और मैंने संसद में बजट पेश किया। मैं अपने कर्तव्य से नहीं हटूंगा। उन्होंने यह भी कहा, लेकिन यदि मेरी नेता ममता बनर्जी या प्रधानमंत्री मुझसे इस्तीफे के लिए कहते हैं तो मैं ऐसा करुंगा। विवाद से घिरे त्रिवेदी ने आज लोकसभा में प्रश्नकाल में भाग लिया और मुस्कराते रहे।

विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने लोकसभा में कहा कि देश संवैधानिक संकट के दौर से गुजर रहा है। रेल बजट पेश करने के कुछ ही घंटे बाद रेल मंत्री के इस्तीफे की खबर आती है। एक अन्य मंत्री (हरीश रावत) इस्तीफा देकर कोपभवन में बैठे हैं। सरकार बताए कि अभी दिनेश त्रिवेदी रेल मंत्री हैं या नहीं। कल पेश रेल बजट जिंदा है या नहीं?

प्रणब ने कहा कि रेल मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। रेल बजट के लिए प्रधानमंत्री की मंजूरी की जरूरी नहीं होती, कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। इसे वित्त मंत्री की मंजूरी प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा वित्त मंत्री के रूप में मैं इसकी (रेल बजट) जिम्मेदारी लेता हूं। अब यह संसद की सम्पत्ति है और सदन को इस पर विचार करना है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना