Daily Horoscope
✕

चीन की सीमा पर बिछाएंगे रेल का जाल

Written By वार्ता
Updated: बुधवार, 14 मार्च 2012 (13:21 IST)
FILE
चीन द्वारा भारतीय सीमा के पास सड़कों और रेलों के नेटवर्क के ताबड़तोड़ विकास का मुकाबला करने के लिए रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने सीमांत इलाकों में रेल सुविधाओं के विकास की परियोजनाओं को बढ़ावा देने की आज घोषणा की ।

रेल बजट पेश करते हुए लोकसभा में त्रिवेदी ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि पड़ोसी देश अपने क्षेत्र में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क का विकास कर रहे हैं और भारत को इसे देखते हुए अपने सीमांत क्षेत्र की रेल परियोजनाओं पर खास ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र में सीमांत इलाकों की रेल परियोजनाओं को विशेष तवज्जो देने की सोची है। उन्होंने कहा कि पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री रेल विकास परियोजना की शुरुआत की और सीमांत क्षेत्रों का नेटवर्क भी इसके दायरे में आता है। इस परियोजना के लिए पांच लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड की जरूरत है।

त्रिवेदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कठुआ-किश्तवाड़ की रेल परियोजना पर भी उनका मंत्रालय विशेष ध्यान देगा।

रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने की घोषणा ऐसे समय की है जब चीन ने अपने क्षेत्र में भारतीय सीमा तक अपने बुनियादी ढांचे का जबर्दस्त विकास कर लिया है। दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश में रेलवे की तीन सीमांत परियोजनाएं अभी तक अधर में झूल रही हैं।

धन की कमी की ओर इशारा करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि उनके पास लंबित परियोजनाओं का बड़ा टोकरा बन गया है। इनमें 487 परियोजनाएं धन के अभाव में खरामा खरामा चल रही हैं। इन परियोजनाओं को पूरा करना है तो एक लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान की आवश्यकता है। रेल मंत्री ने कहा कि अगर पर्याप्त बजटीय समर्थन नहीं मिला तो ये परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। (वार्ता)

लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?