kalsarpa dosh calculator
✕

कारों की कीमत 70000 तक बढ़ी

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 16 मार्च 2012 (15:21 IST)
FILE
इस बार के बजट में शुल्क बढ़ाने के चालते कार खरीदना मंहगा हो गया है। मारुति, सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और होंडा सिएल कार्स इंडिया अपनी कारों की कीमत 70000 रुपए तक बढ़ाने का फैसला किया है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) मयंक पारीख ने कहा कि हम अपने सभी उत्पादों की कीमत बढ़ाएंगे और उत्पाद शुल्क का सारा बोझ ग्राहकों पर डाला जाएगा। फिलहाल हम तय कर रहे हैं कि कीमतों में किस हद तक वृद्धि की जाए। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी कहा कि इससे सभी किस्म के उत्पादों की कीमत बढ़ेगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (ऑटोमोटिव और कृषि उपकरण क्षेत्र) पवन गोयनका ने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिदृश्य और देश के राजस्व घाटे की स्थिति के मद्देनजर उत्पाद शुल्क बढ़ने की पहले से आशंका थी। हालांकि उद्योग को इससे खुशी नहीं होगी, लेकिन हमें इसे स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग ने उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का सारा बोझ ग्राहकों पर डाला जाएगा।

गोयनका ने कहा कि हाल के दिनों में लागत बढ़ गई है। इसके मद्देनजर हम वाहनों में दो से तीन फीसद की बढ़ोतरी करेंगे, जिसका मतलब होगा कि कंपनी की कारें 6000 रुपए से 30000 रुपए तक महंगी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ट्रैक्टरों की कीमत में भी 5000 से 6000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

इधर होंडा सिएल कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) ज्ञानेश्वर सेन ने कहा कि स्थानीय तौर पर विनिर्मित सभी कारों की कीमत बढ़ेगी। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?