Daily Horoscope
✕

एसी अस्पतालों पर नहीं लगेगा सेवाकर

गारमेंट निर्माताओं को भी राहत

Written By भाषा
Published: मंगलवार, 22 मार्च 2011 (14:39 IST)
FILE
चौतरफा उठी माँग को स्वीकार करते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को वातानुकूलित निजी अस्पतालों और चिकित्सा लैबोरेटरीज पर पाँच प्रतिशत सेवाकर लगाने के प्रस्ताव को वापस ले लिया।

वित्त मंत्री ने ब्रांडेड परिधान निर्माताओं पर उत्पाद शुल्क अनिवार्य करने के प्रस्ताव में कुछ रियायत दी जिससे उन्हें अब केवल 45 प्रतिशत मूल्य पर उत्पाद शुल्क देना होगा। मुखर्जी ने 28 फरवरी को 2011-12 के बजट में ऐसे परिधानों के खुदरा मूल्य के 60 प्रतिशत मूल्य पर दस प्रतिशत की दर से उत्पाद शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया था।

लोकसभा में वित्त विधेयक 2011 को पेश करते हु्ए वित्त मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र पर प्रस्तावित नया सेवाकर केवल राजस्व वसूली के लिए नहीं लगाया गया था बल्कि इसका उद्देश्य जीएसटी की दिशा में आगे बढ़ना था।

उन्होंने कहा कि फिर भी मैंने फैसला किया है कि दोनों मामलों में, निजी अस्पतालों और चिकित्सीय निदानशालाओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर सेवाकर जीएसटी पर अमल शुरू होने तक नहीं लगाया जाएगा।

वित्त मंत्री की इस घोषणा का सदस्यों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। वित्त मंत्री के इन दोनों बजट प्रस्तावों पर आम और खास ने तीखी प्रतिक्रिया जताई थी।

गत 28 फरवरी को वर्ष 2011-12 का बजट पेश करते हु्ए वित्त मंत्री ने पूरी तरह वातानुकूलित 25 बिस्तर अथवा इससे अधिक क्षमता वाले निजी अस्पतालों और बीमारी की जाँच करने वाली शोधशालाओं की सेवाओं पर 50 प्रतिशत छूट के साथ सेवाकर लगा दिया था। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार