बुद्ध की सीख
|
भगवान बुद्ध मुस्कराकर उसकी बात सुनते रहे। बोले, 'कहाँ के रहने वाले हो?'
'राजगृही के।' उसने उत्तर दिया।
'कहाँ बैठे हो?'
'श्रावस्ती में।' वह बोला।
'राजगृही यहाँ से कितनी दूर है?'
'इतनी!' हिसाब लगाकर उसने बताया।
|
'वहाँ पहुँचने में कितनी देर लगती है?'
'पैदल जाओ तो इतनी, सवारी से जाओ तो इतनी।'
'अच्छा, अब एक बात बताओ।'
'क्या?'
'यहाँ बैठे-बैठे क्या तुम राजगृही पहुँच सकते हो?'
खीजकर उसने जवाब दिया, 'यहाँ बैठे-बैठे वहाँ कैसे पहुँच सकते हैं?'
'तब?' बुद्ध ने प्रश्न किया।
वह बोला, 'राजगृही पहुँचने के लिए चलना होगा।'
बुद्ध ने कहा, 'तुम्हारी बात सही है। मंजिल पर पहुँचने के लिए चलना जरूरी होता है। बस, यही मैं कहता हूँ। मैंने तो सिर्फ राह बताई है, मंजिल पर तो चलकर ही पहुँचना होगा। मेरी बातों का असर तभी होगा, जब तुम उनके अनुसार चलोगे, अपने जीवन में उन बातों पर अमल करोगे।'
