1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. बौद्ध धर्म
  6. दीपों से जगमगाएगा सारनाथ

Lord Buddha | दीपों से जगमगाएगा सारनाथ

सारनाथ में बौद्ध महोत्सव

भगवान बुद्ध
ND

उत्तरप्रदेश स्थित भगवान बुद्ध की पहली उपदेश स्थली सारनाथ में मंगलवार से शुरू हो रहे बौद्ध महोत्सव में एकसाथ 20 हजार दीप जलेंगे। वाराणसी के सारनाथ में ही भगवान बुद्ध ने पहली बार अपने पांच शिष्यों को उपदेश दिया था। भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति धर्मोपदेश का यह 2600वां साल है।

सारनाथ के मूलगंध कुटी विहार परिसर में दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन महानिदेशक मनोज कुमार सिंह करेंगे। राज्यपाल बीएल जोशी भी मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। महोत्सव के पहले दिन चौखंडी स्तूप से महाबोधि मुख्य मंदिर तक सड़क के दोनों ओर बीस हजार दीप जलाए जाएंगे। महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग कर रहा है।