Love U Mr. Kalakaar Movie Preview | लव यू.... मि. कलाकार
बैनर : राजश्री प्रोडक्शन्स (प्रा.) लि.
निर्माता : कमल कुमार बड़जात्या, राजकुमार बड़जात्या, अजीत कुमार बड़जात्या
निर्देशक : एस. मनस्वी
संगीत : संदेश शांडिल्य
कलाकार : तुषार, अमृता राव, मधु, राम कपूर, प्रशांत रान्याल, स्निग्धा, किरण कुमार, प्रेम चोपड़ा

PR |
साहिल रस्तोगी (तुषार) की उम्र है 25 वर्ष। वह एक कार्टूनिस्ट है और 2 वर्ष के संघर्ष के बाद अब उसे कुछ करने का अवसर मिला है। एनिमेशन शो, विज्ञापन, प्रिंट मीडिया और कॉपरपोरेट फर्म्स के लिए वह काम करता है। अपनी जिंदगी जीने का उसका अपना ही अंदाज है। किसी भी किस्म का दबाव, तनाव, सीमा या अपेक्षा उसे पसंद नहीं है।
22 वर्षीय रितु दीवान (अमृता राव) एक एमबीए स्टुडेंड है। ऊर्जा से भरपूर। पार्टी, गाना, घूमना उसे बेहद पसंद है। अपनी ग्रुप की वह लीडर है। एमबीए वह नहीं करना चाहती थी, लेकिन पिता की इच्छा के कारण वह कर रही है।