Khelein Hum Jee Jaan Sey Movie Preview | खेलें हम जी जान से
निर्माता : सुनीता गोवारीकर, अजय बिजली, संजीव के. बिजली
निर्देशक : आशुतोष गोवारीकर
संगीत : सोहेल सेन
कलाकार : अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सिकंदर खेर
रिलीज डेट : 3 दिसंबर 2010
PR |
भारत को आजादी दिलाने वाले कई हीरो ऐसे भी हैं, जो गुमनाम रह गए। जिनके बारे में नहीं के बराबर चर्चा हुई है। उनका योगदान किसी से भी कम नहीं है। ‘खेलें हम जी जान से’ ऐसे ही 64 लोगों की कहानी है जिन्होंने 18 अप्रेल 1930 को चिटगाँव में अँग्रेजों पर लगातार हमले कर एक क्रांति की शुरुआत की थी। उनके इस कदम ने न केवल बंगाल बल्कि पूरे भारत को अँग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया था।

