• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis of Hindi Film Hogaya Dimaagh Ka Dahi
Written By

हो गया दिमाग का दही की कहानी

हो गया दिमाग का दही
बैनर : डेली मल्टीमीडिया लि.  
निर्माता : संतोष भारतीय, फौजिया अर्शी 
निर्देशक-संगीत : फौजिया अर्शी 
कलाकार : कादर खान, ओम पुरी, संजय मिश्रा, राजपाल यादव, रज्जाक खान, विजय पाटकर, अमिता नांगिया 
रिलीज डेट : 16 अक्टूबर 2015 

हो गया दिमाग का दही अक्सर ऐसी बात के बारे में कहा जाता है जिसका कोई मतलब नहीं निकलता हो। यह लाइन ऐसे लोगों के लिए सही साबित होती है जिन्हें आवश्यकता से अधिक दुलार मिला हो। जो भविष्य को लेकर गंभीर न हों।  
 
फिल्म एक व्यंग्य कॉमेडी है। फिल्म की कहानी रिश्तों पर बुनी है जहां जिंदगी को सिर्फ अनुभवों के आधार पर समझा जा सकता है। फिल्म का कथानक टॉम एंड जेरी जैसा है। जिसमें दोनों एक दूसरे पर नजर रखते हैं। फिल्म के पात्र मुश्किल भरी परंतु हास्य पैदा करने वाली परिस्थितियों में डाल दिए जाते हैं। इसमें वे बाहर निकलने की कोशिश में हकीकत से रूबरू होते हैं।