शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis of Ghoomketu movie starring Nawazuddin siddiqui in Hindi
Written By

घूमकेतु की कहानी

घूमकेतु की कहानी - Story Synopsis of Ghoomketu movie starring Nawazuddin siddiqui in Hindi
निर्माता : अनुराग कश्यप, विकास बहल
निर्देशक : पुष्पेन्द्र नाथ मिश्रा 
संगीत : स्नेहा खानवलकर
कलाकार : नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रागिनी खन्ना, अनुराग कश्यप, रघुवीर यादव, इला अरुण  
रिलीज डेट : 22 मई 2020 (ज़ी 5 पर) 
 
उत्तर प्रदेश के एक गांव में रहने वाला घूमकेतु एक उभरता हुआ लेखक है। फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए वह अपने गांव से भाग कर मुंबई आ पहुंचता है। 
 
घूमकेतु अपने आपको साबित करने के लिए 30 दिन देता है और बॉलीवुड राइटर बनने की अपनी यात्रा शुरू करता है। 
 
इधर गांव में घूमकेतु की खोजबीन शुरू होती है। उसके परिवार वाले अपने राजनीतिक संबंधों के जरिये पुलिस पर दबाव डलवाते हैं कि वे जल्दी से जल्दी घूमकेतु को ढूंढे। 
 
बदलानी (अनुराग कश्यप) एक आलसी और भ्रष्ट इंसपेक्टर है। उसे कहा जाता है कि 30 दिनों में घूमकेतु को ढूंढ कर लाए वरना सजा के लिए तैयार रहे। 
 
क्या घूमकेतु 30 दिनों में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना लेगा या गांव वापस लौटेगा? क्या बदलानी उसे ढूंढने में सफल रहेगा? इन सवालों के जवाब मिलेंगे कॉमेडी मूवी 'घूमकेतु' में। 
 
2014 में फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से फिल्म अटकी रही और अब सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। 
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुआ ड्रीमगर्ल का कलाकार बेच रहा है फल